skip to content

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण, 1 करोड़ 84 लाख की लागत से हुआ निर्माण

Dalhousie Hulchul
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (चुवाड़ी) भूषण गुरंग , 7 अक्तूबर 2024: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज उपमंडल मुख्यालय चुवाड़ी के समीप 1 करोड़ 84 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित मलेड़ पुल का विधिवत लोकार्पण किया। इस पुल से मलूंड़ा और बनेट जैसी ग्राम पंचायतों के सैकड़ों लोगों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

इस मौके पर आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए पठानिया ने कहा कि भटियात विधानसभा क्षेत्र के विकास में कांग्रेस सरकारों का विशेष योगदान रहा है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में लगभग 200 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का कार्य प्रगति पर है।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण

121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार

विधानसभा अध्यक्ष ने जानकारी दी कि भटियात क्षेत्र को एक आदर्श विधानसभा क्षेत्र के रूप में विकसित करने के लिए 50 से अधिक आबादी वाले गांवों तक सड़क सुविधा पहुंचाने के लिए 121 सड़क परियोजनाओं के प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। इसके अलावा, लोक निर्माण विभाग द्वारा एंबुलेंस मार्ग के निर्माण पर भी जोर दिया जा रहा है, जिससे सड़क घनत्व को 100 प्रतिशत तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है।

विकास कार्यों का विस्तार

पठानिया ने बताया कि पिछले वर्ष शुरू की गई 21 सड़क परियोजनाओं के प्रथम चरण का कार्य पूरा हो चुका है और अब द्वितीय चरण में इन सड़कों को पक्का किया जाएगा। साथ ही, उन्होंने लोगों की सुविधा के लिए वन मंडल कार्यालय, विद्युत मंडल कार्यालय, और सिविल न्यायालय खोलने का आश्वासन दिया।

राज्य सरकार द्वारा चुवाड़ी में पुलिस उपाधीक्षक कार्यालय और हटली में पुलिस पोस्ट की स्वीकृति भी प्रदान की गई है। बहुउद्देशीय खेल परिसर के निर्माण को लेकर वन संरक्षण अधिनियम के तहत स्वीकृति जल्द ही दी जाएगी।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मलेड़ पुल का किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का जिक्र

अपने संबोधन में पठानिया ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुखाश्रय योजना का भी उल्लेख किया। इस योजना के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को विशेष लाभ प्रदान किए जा रहे हैं।

लोगों की समस्याओं का समाधान

कार्यक्रम में उपस्थित स्थानीय लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर 25 मीटर आरसीसी बॉक्स गिर्डर स्पैन वाले मलेड़ पुल का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान, पठानिया ने जनसमस्याओं को भी सुना और अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया।

इस अवसर पर राज्य वन निगम के निदेशक मंडल सदस्य चेला कृष्ण चंद, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कंवर, महिला कांग्रेस कमेटी की शालू शर्मा, एसडीएम पारस अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक योगराज, अधीक्षण अभियंता एमपी धीमान, और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।