Hindi News » breaking-news » %e0%a4%a1%e0%a5%89 %e0%a4%b6%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%bf%e0%a4%b2 %e0%a4%a8%e0%a5%87 %e0%a4%ae%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0

डॉ. शांडिल ने महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर जटोली मंदिर में की पूजा-अर्चना

Dalhousie Hulchul

डलहौजी हलचल (सोलन) : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने गत सांय सोलन के विश्व विख्यात शिव मंदिर जटोली में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुखद, स्वस्थ एवं समृद्ध जीवन की कामना की।

उन्होंने इस अवसर पर सभी को महाशिवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि यह पर्व सभी के लिए शुभता का सूचक बनेगा।
डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर जटोली मंदिर स्थित योगानन्द आश्रम में आयोजित भजन संध्या में भी भाग लिया।

स्वास्थ्य मंत्री ने जटोली मंदिर के शिल्पकार रोशन लाल को सम्मानित किया।
इस अवसर पर नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, कर्नल संजय शांडिल, उनकी धर्मपत्नी पूनम शांडिल, नगर निगम सोलन के पार्षद राजीव कौडा, कांग्रेस पार्टी की संधीरा सिंह शीनू, मुख्य पुजारी रमेश दत्त शर्मा, मंदिर प्रबंधन समिति के प्रधान जिया लाल, सदस्य सचिव डॉ. उपेन्द्र कौल, अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।