डलहौज़ी उपमंडल की बेटी प्रियंका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन , दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज परीक्षा की पास

डलहौज़ी उपमंडल की बेटी प्रियंका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन , दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज परीक्षा की पास

डलहौज़ी उपमंडल की बेटी प्रियंका ने किया क्षेत्र का नाम रोशन , दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज परीक्षा की पास

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : डलहौजी उपमंडल की ओसल पंचायत की रहने वाली प्रियंका वर्मा ने दिल्ली न्यायिक सेवा परीक्षा पास कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। वे अब दिल्ली में सिविल जज के रूप में सेवाएं देंगी। साधारण परिवार से सम्बन्ध रखने वाली प्रियंका वर्मा के पिता किशोरी लाल डलहौज़ी में एक निजी ठेकेदार के रूप में कार्य करते है जबकि इनकी माता ग्रहणी है। अपनी बेटी की सफलता पर माता पिता गर्व महसूस कर रहे हैं।

प्रियंका ने अपनी शुरुआती पढ़ाई डलहौजी के सरकारी स्कूल से प्राप्त की। बीकॉम, एलएलबी व एलएलएम की शिक्षा दिल्ली विश्वविद्यालय से हासिल की। वर्तमान में प्रियंका हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला से लॉ में पीएचडी कर रही हैं। पढ़ाई के साथ ही न्यायिक सेवा परीक्षा पास की है। प्रियंका ने कामयाबी का श्रेय माता-पिता, अध्यापकों को दिया है।

उन्होंने कहा कि कठोर परिश्रम और लग्न से जीवन में किसी भी मनचाहे मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

उधर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के डलहौजी की रहने वाली प्रियंका को दिल्ली ज्यूडिशियल सर्विसिज (DJS) की परीक्षा उत्तीर्ण  करने पर हार्दिक  बधाई और शुभकामनाएं दी। मुख्यमंत्री ने  कहा की प्रियंका ने इस सफलता से पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।  यह गौरवशाली उपलब्धि कठोर परिश्रम व धैर्य का प्रतिफल है।  मुख्यमंत्री ने प्रियंका के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।