चंबा में घर में घुस कर कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ , वीडियो वायरल
चंबा में घर में घुस कर कुत्ते को उठा ले गया तेंदुआ , वीडियो वायरल
Fri, 29 Apr 2022

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : जिला मुख्यालय चंबा में रात के समय एक घर में घुसे तेंदुए का वीडियो सामने आया है। यह तेंदुआ शिकार के उद्देश्य से घर में घुसा था। घर में घुसे तेंदुआ कैमरे में कैद हो गया। परिवार के सदस्यों ने कैमरे में तेंदुए को देखा तो वह हैरान रह गए।
लोगों का कहना है कि घर में घुसा तेंदुआ कुत्ते को निशाना बना रहा था। घर के अंदर घुसे तेंदुए को देख शहर सहित आस-पड़ोस के लोग भी काफी सहम गए हैं। अब वह देर-सवेर अकेले घर से बाहर निकलने के साथ सुबह शाम ही नहीं बल्कि दिन में भी बच्चों को आंगन में खेलने के लिए भेजने व रखने में परहेज कर रहे है।