डलहौज़ी हलचल (चंबा) मनमहेश : डलहौज़ी के होनहार छात्र आदिदेव राठौर, पुत्र डॉ. नवदीप राठौर और पूजा राठौर, ने JEE Main 2025 परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 99.33 परसेंटाइल प्राप्त कर पूरे क्षेत्र में गौरव की लहर दौड़ा दी है। आदिदेव प्रारंभ से ही मेधावी छात्र रहे हैं। इससे पहले उन्होंने ICSE बोर्ड की दसवीं कक्षा में भी 96.8% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का प्रमाण दिया था।
भविष्य का लक्ष्य: कंप्यूटर इंजीनियर बन समाज सेवा
आदिदेव का सपना एक सक्षम कंप्यूटर इंजीनियर बन कर प्रदेश और देश का नाम रोशन करना है और साथ ही समाज की सेवा में योगदान देना है। उनकी बड़ी बहन सुहानी राठौर भी वर्तमान में गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज, चंबा में दूसरे वर्ष की एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही हैं। यह उपलब्धि राठौर परिवार की शैक्षणिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
सफलता का श्रेय गुरुजनों और परिवार को
आदिदेव ने इस सफलता का श्रेय अपने बड़ों के आशीर्वाद, गुरुजनों के मार्गदर्शन, और परिवार के समर्थन को दिया है। उनका यह कहना है कि “सही दिशा, आत्मविश्वास और निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी हैं।”