skip to content

मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की वार्षिक बैठक: नई कार्यकारिणी का गठन

Dalhousie Hulchul
मेरा गांव मेरा देश
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौजी हलचल (नाहन), कपिल शर्मामेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था की वार्षिक बैठक का आयोजन खुशियों का बैंक, माजरा में किया गया। बैठक की अध्यक्षता संस्था के डायरेक्टर डॉ. अनुराग गुप्ता ने की, जिसमें अशोकेंद्र कश्यप, धर्मेंद्र वर्मा और विवेक गुप्ता को मुख्य संरक्षक के रूप में नियुक्त किया गया।

नई कार्यकारिणी का गठन

संस्थान की आगामी कार्यकारिणी का चयन इस प्रकार किया गया:

  • संयोजक: नरेन्द्र सैनी
  • अध्यक्ष: पुष्पा खंडूजा
  • उपाध्यक्ष: रामलाल और मनजीत सिंह बंगा
  • महासचिव: नीरज बंसल
  • सचिव: हरीश
  • कोषाध्यक्ष: ललित वर्मा
  • सहकोषाध्यक्ष: राजेश कुमार
  • मुख्य सलाहकार: नीरज गुप्ता
  • मीडिया प्रभारी: तरुण खन्ना और अमित कुमार (कानूनी सलाहकार)
  • कार्यकारिणी सदस्य: प्रदीप कुमार, चरण सिंह, वीरेंद्र, गुरिंदर, शिवानी, दुर्गेश गर्ग, मुकेश बंसल

जरूरतमंदों की सहायता के लिए नई पहल

संस्था ने निर्णय लिया है कि हर जिले में जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए नई टीमें बनाई जाएंगी। स्थापना दिवस 10 अगस्त को मनाया जाएगा, जिसमें समाजसेवियों को सम्मानित किया जाएगा और खुशियों का घर का शिलान्यास भी किया जाएगा, जिसमें असहायों के लिए मुफ्त रहने और खाने-पीने की व्यवस्था की जाएगी।

विविध योजनाएं

संस्था द्वारा विभिन्न सामाजिक योजनाएं चलाई जा रही हैं विभिन्न सदस्यों को जिमेदारियां सोपी गई है :

  • मेरा गांव मेरा देश हो हरा भरा: अध्यक्ष फरीद खान
  • जागरूकता अभियान: संजीव कुमार
  • खुशियों का सहारा योजना: विवेक गुप्ता
  • नशा मुक्ति अभियान: डॉ. अनुराग गुप्ता
  • एक कदम आत्मनिर्भरता की ओर: पुष्पा खंडूजा
  • स्वच्छ सुंदर गांव: नीरज बंसल और अमित कुमार
  • खेल व शिक्षा गतिविधियां: तरुण खन्ना

अध्यक्ष का संदेश

पुष्पा खंडूजा ने सभी सदस्यों को वर्ष की गतिविधियों से अवगत कराया और आगामी योजनाओं पर चर्चा की। उन्होंने सभी समाजसेवियों का आभार व्यक्त किया और अन्य लोगों से अपील की कि वे मेरा गांव मेरा देश एक सहारा संस्था से जुड़कर खुशियां बांटें। संस्था का मुख्य उद्देश्य असहाय लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना है।

हम सभी मिलकर एक बेहतर समाज की स्थापना कर सकते हैं!

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।