skip to content

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया वार्षिक खेल दिवस

Dalhousie Hulchul

डलहौज़ी हलचल (बकलोह) भूषण गुरंग : पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह में शुक्रवार को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े उत्साह और उल्लास के साथ किया गया। इस खास अवसर पर मिलट्री हॉस्पिटल के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सफीक फैजी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि मेज़र संदीप और पुनीत बैंस विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कर्नल सफीक फैजी द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इसी अवसर पर बाल दिवस भी मनाया गया, जहां देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। विद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार ने पौधा भेंट कर मुख्य अतिथि का हरित स्वागत किया।

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह

खेल प्रतियोगिताओं में छात्रों का जोश

मुख्य अतिथि कर्नल फैजी ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली, जिसके बाद विद्यालय के स्कूल कप्तान अनिरुद्ध ने सभी छात्रों को खेल भावना के साथ खेलने की शपथ दिलाई। इस दिन को और विशेष बनाने के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं:

  • प्राथमिक वर्ग: रेडी टू स्कूल दौड़, तीन टांग दौड़, और बोरा दौड़।
  • माध्यमिक वर्ग: रिले दौड़ और रस्साकशी प्रतियोगिता।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह

विजेताओं की सूची

रेडी टू स्कूल दौड़

  • प्रथम स्थान: कनिका और अनुराग
  • द्वितीय स्थान: आव्या और शौर्य
  • तृतीय स्थान: अदिति और सारांश

तीन टांग दौड़

  • प्रथम स्थान: हार्दिक और काव्या
  • द्वितीय स्थान: समर्थ और सक्षम
  • तृतीय स्थान: आस्तिक और अवनीश

बोरा दौड़

  • प्रथम स्थान: सानवी और आयुष
  • द्वितीय स्थान: शिवांगी और वंश
  • तृतीय स्थान: विदुषी, अनुष्का, और नक्ष
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह

रिले दौड़

  • कनिष्ठ वर्ग (बालक): टैगोर सदन प्रथम, शिवाजी सदन द्वितीय, और अशोक सदन तृतीय स्थान पर रहा।
  • वरिष्ठ वर्ग (बालिका): रमन सदन प्रथम, अशोक सदन द्वितीय, और टैगोर सदन तृतीय स्थान पर रहा।

रस्साकशी प्रतियोगिता

  • कनिष्ठ वर्ग (बालक): अशोक सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • कनिष्ठ वर्ग (बालिका): रमन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • वरिष्ठ वर्ग (बालक): शिवाजी सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
  • वरिष्ठ वर्ग (बालिका): रमन सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय बकलोह

मुख्य अतिथि द्वारा विजेताओं का सम्मान

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि कर्नल फैजी एवं विशिष्ट अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। इस आयोजन ने न केवल छात्रों में खेल भावना का विकास किया, बल्कि उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रेरित भी किया।

इस सफल आयोजन से विद्यालय में खेल और अनुशासन की भावना को बढ़ावा मिला है, जो बच्चों के सम्पूर्ण विकास के लिए आवश्यक है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।