skip to content

Arjun Award:  अर्जुन पुरस्कार विजेता राष्ट्रीय कबड्डी महिला टीम कप्तान पहुंची नाहन

Dalhousie Hulchul
Arjun Award winning national Kabaddi

Arjun Award : डलहौज़ी हलचल (नाहन) विजय आजाद  :  अर्जुन पुरूस्कार (Arjun Award) विजेता और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेता महिला कबड्डी टीम कप्तान रितु नेगी आज सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन  पहुंची।

रितु नेगी यहां प्रथम महाराजा राजिंदर प्रकाश पुरस्कार समारोह में भाग लेने अपने माता पिता के साथ पहुंची थीं। नाहन  पहुंचने ने उनका भव्य स्वागत किया गया और साथ ही उन्हें महाराजा राजिंदर प्रकाश पुरस्कार के खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित भी किया गया। रीतू  नेगी ने बतायाकि वो खेलों के इतने बड़े पुरस्कार को पाकर बहुत प्रसन्न हैं और यह हर खिलाडी का सपना भी होता है। आज खेलों को लेकर बहुत संभावनाए हैं इस लिए युवाओं को शिक्षा के साथ साथ खेलों में भी जरूर भाग लेना चाहिए।

Arjun Award winning national Kabaddi
Arjun Award winning national Kabaddi

रीतू  नेगी ने बताया कि महामहिम राष्ट्रपति से अर्जुन पुरस्कार (Arjun Award) प्राप्त करना एक बड़ी उपलब्धि है और वो इसको लेकर बहुत खुश हैं। उन्होंने बताया कि देश में हिमाचल और सिरमौर का प्रतिनिधित्व करना एक भर बड़ी बात है और वो खुश हैं । नेगी ने बताया कि आज खेलों का स्वरूप बदला है और इसमें बहुत संभावनाएं मौजूद हैं अच्छी सुविधाएं हैं इसलिए सभी को खेलों में भाग लेना चाहिए। युवाओं को नशे को छोड़कर खेलों में भाग लेना चाहिए।

उधर रीतू नेगी  के पिता भवान  सिंह ने बताया कि वो अपनी बेटी की सफलता से बहुत प्रसन्न हैं और लोगो को अपनी बेटियों को खेलों से जरूर जोड़ना चाहिए। क्योंकि शिक्षा के साथ खेल भी बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। बेटियां बहुत कुछ कर  सकती हैं।

उल्लेखनीय है कि राजस्थान की उप मुख्यमंत्री दीया सिंह के पुत्र लक्ष्य राज ने नाहन  में यह पुरस्कार आरम्भ किये हैं और आज पहला आयोजन किया गया।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।