skip to content

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में लिया हिस्सा

Dalhousie Hulchul
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (ककीरा), 17 सितंबर 2024 भूषण गुरंग – हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज स्वामी श्री हरि गिरी सन्यास आश्रम ककीरा द्वारा आयोजित गणपति मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने स्थानीय लोगों, स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान के प्रशिक्षार्थियों और प्रबंधन के साथ मिलकर गणपति महाराज की पूजा-अर्चना की और वन विभाग की पौधशाला के समीप होवारड़ी खड्ड में गणपति की मूर्ति का विसर्जन किया।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

नीम का पौधारोपण और जन्मदिन की शुभकामनाएं

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी शुभ कार्य में गणपति महाराज की पूजा सबसे पहले की जाती है और इसे अत्यंत शुभ माना जाता है। उन्होंने यह भी खुशी जताई कि स्वामी श्री राजेश्वरानंद भारती नर्सिंग प्रशिक्षण संस्थान हर साल गणपति विसर्जन का आयोजन करता है।

कार्यक्रम के दौरान कुलदीप सिंह पठानिया ने वन विभाग की पौधशाला होवारड़ी में नीम का पौधा भी रोपा। इस मौके पर उनके जन्मदिन पर स्थानीय समर्थकों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

ये रहे मौजूद

इस आयोजन में कई गणमान्य लोग उपस्थित थे, जिनमें राज्य वन निगम के सदस्य निदेशक मंडल चेला कृष्ण चंद, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष विजय कंवर, नगर पंचायत चुवाड़ी के उपाध्यक्ष सुरेंद्र चाढ़क, स्वामी श्री हरी गिरी सन्यास आश्रम के ट्रस्टी तरुण मल्होत्रा, एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजेश मोगरा, विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता पंकज राठौर और जल शक्ति विभाग चंबा के जितेंद्र शर्मा शामिल थे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।