skip to content

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने समोट में निर्माणाधीन सीएचसी भवन का किया निरीक्षण

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर वहां चल रही विकासात्मक परियोजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

समोट कस्बे में निरीक्षण के दौरान उन्होंने 21 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन 50 बिस्तरों वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया कि स्वास्थ्य केंद्र का कार्य पूर्व निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण किया जाए।

कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समोट को एक आदर्श स्वास्थ्य केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां लोगों को सभी आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं एक ही छत के नीचे सुलभ करवाई जाएंगी।

विकास कार्यों की निरंतर समीक्षा करते हुए उन्होंने आपदा न्यूननीकरण कार्यों के तहत आपदा प्रभावित क्षेत्र डुगली का भी दौरा किया और वहां स्थानीय निवासियों से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुना। अधिकांश समस्याओं का समाधान उन्होंने मौके पर ही किया।

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि भी उनके साथ उपस्थित रहे।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।