skip to content

Bharat Jodo Nyay Yatra :  राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू, मुख्यमंत्री सुक्खू भी हुए शामिल

Dalhousie Hulchul
Bharat Jodo Nyay Yatra
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

Bharat Jodo Nyay Yatra :  डलहौज़ी हलचल (शिमला ) :  वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ (Bharat Jodo Nyay Yatra) की शुरूआत आज मणिपुर के थौबल से हुई, जिसमें मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष रूप से शामिल हुए।

राहुल गांधी की यह यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra)  20 मार्च 2024 को मुंबई में खत्म होगी।. इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी 15 राज्यों के 110 जिलों से गुजरेंगे और 67 सौ किलोमीटर से कुछ ज्यादा की यात्रा करेंगे। उनकी यात्रा मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात से होते हुए 15 मार्च को महाराष्ट्र के मुबंई में समाप्त होगी।  

यात्रा के लिए रवाना होने से पहले राहुल गांधी ने दिल्ली में नागरिक समाज और गैर सरकारी संगठनों के लोगों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि राहुल की पहली भारत जोड़ो यात्रा बेहद सफल रही थी और उसे पूरे देश में बड़ा रिस्पांस मिला था।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।