skip to content

भारत विकास परिषद बकलोह/ककीरा शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन

Dalhousie Hulchul
Whats-App-Image-2025-02-24-at-16-46-29-3b3d3832

डलहौज़ी हलचल (ककीरा) भूषण गुरंग  : भारत विकास परिषद बकलोह/ककीरा शाखा के नए पदाधिकारियों का चुनाव आज सुबह 10 बजे A-One Restaurant, ककीरा में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया में श्री मनोहर सिंह ठाकुर ने चुनाव पर्यवेक्षक की भूमिका निभाई।

इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूर्व कार्यकारिणी में जीएस बलिया (अध्यक्ष), राजेंद्र कुमार (सचिव) और राजेश शाही (कोषाध्यक्ष) के रूप में कार्यरत थे। दो वर्षों के बाद नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें—

  • राजेंद्र कुमार को शाखा अध्यक्ष,
  • राजीव शाही को शाखा सचिव,
  • भविष्का थापा को शाखा कोषाध्यक्ष चुना गया।
भारत विकास परिषद बकलोह

इस चुनावी बैठक में 20 सदस्यों ने भाग लिया, जिनमें अरुण कुमार, अनिल गुरुंग, भीम सिंह गुरुंग, राजेश गुरुंग, तिलक राज, जे.के. गुप्ता, जीवन महाजन, दीपक महाजन, रविंद्र महाजन, कीर्ति वशिष्ठ, विपिन मेहता और जी.एस. आहलूवालिया सहित कई अन्य सदस्य शामिल रहे।

हिमाचल पश्चिमी प्रांत संपर्क प्रमुख एवं चुनाव पर्यवेक्षक, श्री मनोहर सिंह ठाकुर ने बताया कि भारत विकास परिषद एक पंजीकृत संस्था है, जिसकी भारत में लगभग 1500 शाखाएँ तथा हिमाचल प्रदेश में 23 शाखाएँ कार्यरत हैं। यह परिषद गैर-राजनीतिक संगठन है और संपर्क, सहयोग, संस्कार, सेवा और समर्पण के पाँच मूल सिद्धांतों पर आधारित है।

Share This Article
इस रंगीन दुनिया में खबरों का अपना अलग ही रंग होता है। यह रंग इतना चमकदार होता है कि सभी की आंखें खोल देता है। यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि कलम में बहुत ताकत होती है।