skip to content

बिलासपुर: भूमि विवाद में भतीजे ने चाची की हत्या की, दो गिरफ्तार

Published On:
Responsive 5-Image Slider
skip to content
Image 1 Image 2

डलहौज़ी हलचल (बिलासपुर) – हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तलाई के सैऊ गांव में भूमि विवाद के चलते एक भतीजे ने अपनी चाची पर तेजधार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में आरोपी भतीजे और महिला के जेठ को भी गिरफ्तार कर लिया है।

हत्या का घटनाक्रम

यह दर्दनाक घटना उपमंडल झंडूता की नगर पंचायत तलाई के वार्ड नंबर-7 सैऊ में घटी। पुलिस को दी गई जानकारी के अनुसार, मृतक महिला के दामाद जीवन कुमार निवासी गांव छपरोह डाकघर हरसौर तहसील बड़सर हमीरपुर ने बताया कि शनिवार को वह तलाई में अपने ससुराल आया हुआ था। शाम के समय, उसकी पत्नी वीना देवी, साली भुट्टो देवी और सास रोशनी देवी अपने मकान के पास बीड़ (खेत) में खरपवार की सफाई कर रही थीं। उसी समय, ताया ससुर प्रकाश चंद ने उन पर पत्थर मारना शुरू कर दिया। जब महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं, तो प्रकाश चंद का बेटा दलीप सिंह लोहे की रॉड लेकर आया और उसने रोशनी देवी के सिर पर वार कर दिया। इस हमले से रोशनी देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

तलाई थाना पुलिस ने जीवन कुमार के बयान पर भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी भतीजे दलीप सिंह और महिला के जेठ प्रकाश चंद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब इस मामले की विस्तृत जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों को जानने की कोशिश कर रही है।