चंबा-पठानकोट एनएच पर 204 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चंबा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर डुगा डांगा करौरी बंगला के पास नाकाबंदी के दौरान 204 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से पंजाब के अमृतसर निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है। नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार […]
चंबा-पठानकोट एनएच पर 204 ग्राम चिट्टा बरामद, पंजाब के 4 युवक गिरफ्तार

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला चंबा पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग-154A पर डुगा डांगा करौरी बंगला के पास नाकाबंदी के दौरान 204 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने मौके से पंजाब के अमृतसर निवासी चार युवकों को गिरफ्तार किया है।

नाकाबंदी के दौरान पकड़ी गई संदिग्ध कार

जानकारी के अनुसार 16 मई 2026 को पुलिस टीम चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर नियमित नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पठानकोट की ओर से चंबा आ रही डार्क ग्रे रंग की हुंडई वर्ना कार (DL 11 CA 2390) को जांच के लिए रोका गया।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस को कार से कुल 204 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद हुआ।

पंजाब के चार युवक गिरफ्तार

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कार में सवार चारों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान:

गुरदास सिंह (24 वर्ष) निवासी गांव गुरकी बदाली, जिला अमृतसर

सोनू (24 वर्ष) निवासी सुंदरनगर मुस्तफाबाद, जिला अमृतसर

परदीप सिंह (22 वर्ष) निवासी शुभाष नगर, बटाला रोड, जिला अमृतसर

गुरदीप सिंह (32 वर्ष) निवासी मुस्तफाबाद हवेलियां, जिला अमृतसर

के रूप में हुई है।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मौके पर कानूनी कार्रवाई जारी है तथा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे कहां सप्लाई किया जाना था।

नशा तस्करों पर लगातार कार्रवाई

जिला पुलिस द्वारा चंबा-पठानकोट मार्ग सहित विभिन्न क्षेत्रों में लगातार नाकाबंदी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि नशा तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

पुलिस ने आम जनता से भी नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

विज्ञापन