पालमपुर नगर निगम की नई कार्यकारिणी को विधायक आशीष बुटेल ने दी बधाई, विकास और जनसेवा पर दिया जोर

पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक और सभी पार्षदों को बधाई देते हुए विकास, पारदर्शिता और जनसेवा पर जोर दिया।
पालमपुर नगर निगम की नई कार्यकारिणी को विधायक आशीष बुटेल ने दी बधाई, विकास और जनसेवा पर दिया जोर

डलहौज़ी हलचल | पालमपुर

पालमपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष बुटेल ने पालमपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सर्वसम्मति से गठन पर महापौर राधा सूद, उपमहापौर नीलम मलिक तथा सभी नवनिर्वाचित पार्षदों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

विकास और जनहित को मिलेगी नई गति

विधायक आशीष बुटेल ने विश्वास व्यक्त किया कि नवगठित कार्यकारिणी आपसी समन्वय और जनहित की भावना के साथ कार्य करते हुए पालमपुर नगर के समग्र एवं संतुलित विकास को नई गति प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि नगर निगम की सशक्त एवं सक्रिय कार्यप्रणाली से नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध होंगी और विकास कार्यों में तेजी आएगी।

लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई हैं शहरी निकाय

आशीष बुटेल ने कहा कि शहरी स्थानीय निकाय लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण इकाई हैं। इनके माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यक्रमों का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि पालमपुर नगर निगम राज्य सरकार की जनहितैषी नीतियों और विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सकारात्मक भूमिका निभाएगा तथा आमजन की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगा।

स्वच्छ, सुंदर और आदर्श पालमपुर बनाने का आह्वान

विधायक ने सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से विकास, पारदर्शिता और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि सभी प्रतिनिधि सामूहिक प्रयासों से पालमपुर को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श नगर बनाने की दिशा में कार्य करें, ताकि नागरिकों को बेहतर शहरी सुविधाओं का लाभ मिल सके।

विज्ञापन