चंबा के इस गांव में बंटे 200 फलदार पौधे – SDM ने खुद पहुंचकर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : ज़िला चंबा के भटियात क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जागृति फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, जिला पठानकोट द्वारा नैनीखड़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ढूंढियारा बंगला में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। rn कार्यक्रम में भटियात के एसडीएम पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्य […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा) भूषण गुरंग : ज़िला चंबा के भटियात क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए जागृति फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट, जिला पठानकोट द्वारा नैनीखड़ स्थित पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस ढूंढियारा बंगला में एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

rn

कार्यक्रम में भटियात के एसडीएम पारस अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि आयोजन की अगुवाई पंचायत उपप्रधान संजीव कुमार ने की। जागृति फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर नानक सिंह और रेनू वाला ने मुख्य अतिथि का स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।

rnrn

200 से अधिक फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण

rn

कार्यक्रम में नैनीखड़ और आसपास के गांवों से आए 80 से अधिक ग्रामीणों की सहभागिता रही। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के हाथों नींबू, गलगल, आम, मौसमी, अमरूद, प्लम और जामुन जैसे 200 से अधिक फलदार पौधों का निःशुल्क वितरण किया गया।

rn

जागृति फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर नानक चंद ने उपस्थित ग्रामीणों को पौधों की देखरेख संबंधी जानकारी देते हुए कहा:

rnrn

rn

“यदि इन पौधों को प्रेम से सींचा जाए, खाद और पानी समय पर दिया जाए, तो यही छोटे पौधे एक दिन बड़ा होकर आपके लिए वरदान बन सकते हैं और भरपूर फल देंगे।”

rn

rn

उन्होंने बताया कि फाउंडेशन अब तक पंजाब के कई गांवों में हजारों पौधे मुफ्त वितरित कर चुका है। साथ ही, उन्होंने एसडीएम पारस अग्रवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा:

rnrn

rn

“उनकी मौजूदगी ने हमारे उत्साह को दोगुना कर दिया है।”

rn

चंबा

rn

rn

कार्यक्रम के अंत में पंचायत उपप्रधान संजीव ठाकुर ने एसडीएम पारस अग्रवाल, जागृति फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी आर.पी.एस. वालिया और उपस्थित सभी मेहमानों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
समापन पर सभी आगंतुकों के लिए जलपान की विशेष व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन