नगरोटा विस क्षेत्र में पेयजल योजनाओं पर खर्च हो रहे 250 करोड़ रुपये: डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री
डलहौज़ी हलचल (कांगड़ा) : उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि नगरोटा विधानसभा क्षेत्र में जल शक्ति विभाग की विभिन्न योजनाओं पर 250 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं ताकि क्षेत्र के लोगों को बेहतर पेयजल सुविधा प्रदान की जा सके। वे रविवार को नगरोटा बगवां में विकास पुरुष स्व. जीएस बाली की स्मृति में आयोजित चार दिवसीय बाल मेले के समापन अवसर पर बोल रहे थे।rn
जीएस बाली को दी श्रद्धांजलि, निरीक्षण कुटीर का लोकार्पण
rnमुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित उपमुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. जीएस बाली ने राज्य के विकास में अहम भूमिका निभाई थी। इस मौके पर उन्होंने 2 करोड़ 94 लाख रुपये की लागत से निर्मित निरीक्षण कुटीर का भी लोकार्पण किया।rn
सिंचाई परियोजनाओं से जुड़ेंगे 160 गांव
rnडिप्टी सीएम ने बताया कि कांगड़ा जिला के लिए दो मध्यम सिंचाई परियोजनाएं स्वीकृत की गई हैं। इनमें से एक प्रमुख परियोजना “सूखाहार मध्यम सिंचाई परियोजना” है, जिसे भारत सरकार की तकनीकी सलाहकार समिति की मंजूरी मिल चुकी है। यह योजना 219 करोड़ रुपये की लागत से तैयार की जा रही है और इससे ज्वाली व शाहपुर क्षेत्रों के 45 गांवों की 2,186 हेक्टेयर भूमि को सिंचाई सुविधा मिलेगी, जिससे 24,000 से अधिक ग्रामीणों को सीधा लाभ पहुंचेगा।rnrn
rn
युवाओं को मिलेगा स्वरोजगार, आत्मनिर्भर हिमाचल की दिशा में कदम
rnउपमुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के लिए स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने को प्राथमिकता दे रही है और ‘राजीव गांधी स्वरोजगार योजना‘ इसी दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल को आत्मनिर्भर और मॉडल राज्य बनाने के लिए कटिबद्ध है।rn
बाल मेले से जुड़े जनसेवा के संकल्प
rnबाल मेला समिति की ओर से पर्यटन निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने सराज आपदा राहत कोष के लिए 11 लाख रुपये का चेक उपमुख्यमंत्री को भेंट किया। इसके अतिरिक्त डॉ. बरमानी ने 1 लाख तथा कांगड़ा के पुजारियों ने 51 हजार रुपये का योगदान दिया।rn
मंच पर जुटे कई गणमान्य
rnइस अवसर पर तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी, विधायक विवेक शर्मा, केसीसीबी चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानिया, पूर्व विधायक अजय महाजन, परिवहन निगम के उपाध्यक्ष अजय वर्मा, लघु बचत बोर्ड के उपाध्यक्ष प्रकाश कराड, सहकारी बैंक अध्यक्ष संजय चौहान, तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। आरएस बाली ने मुख्यातिथि और आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी का आभार जताया।
