स्वां नदी पर झलेड़ा–घालुवाल पुल निर्माण के लिए 36.93 करोड़ रुपये स्वीकृत

डलहौज़ी हलचल (दिल्ली)  जीएल महाजन   :  केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी देते हुए बताया कि ऊना ज़िले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी पर झलेड़ा–घालुवाल दो लेन पुल के निर्माण हेतु ₹36.93 करोड़ की राशि मार्च 2025 में स्वीकृत की […]

डलहौज़ी हलचल (दिल्ली)  जीएल महाजन   :  केन्द्रीय सड़क परिवहन और राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को जानकारी देते हुए बताया कि ऊना ज़िले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में स्वां नदी पर झलेड़ा–घालुवाल दो लेन पुल के निर्माण हेतु ₹36.93 करोड़ की राशि मार्च 2025 में स्वीकृत की गई है।rnrnमंत्री श्री गडकरी ने कहा कि यह पुल क्षेत्रीय आवागमन और संपर्क को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पंजाब सीमा से झलेड़ा के बीच चार लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण की योजना को विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) में शामिल किया गया है।rn

पीएम गति शक्ति योजना के तहत कनेक्टिविटी को प्राथमिकता

rnउन्होंने कहा कि इस परियोजना को प्रधानमंत्री गति शक्ति नेशनल मास्टर प्लान के साथ फिजिबिलिटी रिपोर्ट और संपर्क आवश्यकताओं के आधार पर आगे बढ़ाया जाएगा, जिससे क्षेत्रीय विकास और परिवहन सुविधा में व्यापक सुधार सुनिश्चित हो सके।rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rn

rnrn

rn

rn

rn

rn

विज्ञापन