पूर्व मंत्री आशा कुमारी ने धरोटा में डाला वोट, लोगों से अधिक मतदान की अपील
डलहौज़ी हलचल | डलहौज़ी: पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक Asha Kumari ने सोमवार को ग्राम पंचायत रूलयानी के अंतर्गत आने वाले गांव धरोटा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान केंद्र पहुंचकर उन्होंने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेते हुए अपना वोट डाला।
इस दौरान आशा कुमारी ने क्षेत्रवासियों से भी अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक नागरिक का मतदान करना बेहद आवश्यक है और सभी लोगों को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव गांवों के विकास और स्थानीय नेतृत्व को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं, इसलिए लोगों को बढ़-चढ़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेना चाहिए।
मतदान केंद्र पर स्थानीय लोगों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करते नजर आए।
