बद्दी की एसपी इल्मा अफरोज ने फिर बढ़ाई छुट्टी, 5 दिसंबर तक रहेंगी अवकाश पर

n डलहौज़ी हलचल (शिमला) : हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज (IPS Ilma Afroj) ने एक बार फिर अपनी छुट्टी बढ़ा ली है। सुक्खू सरकार ने उनके नए आवेदन को मंजूरी देते हुए उन्हें 5 दिसंबर तक अवकाश की अनुमति दी है। nnnn पहले भी बढ़ाई थी छुट्टी nnnn […]
n

डलहौज़ी हलचल (शिमला) : हिमाचल प्रदेश के बद्दी की एसपी और महिला आईपीएस अधिकारी इल्मा अफरोज (IPS Ilma Afroj) ने एक बार फिर अपनी छुट्टी बढ़ा ली है। सुक्खू सरकार ने उनके नए आवेदन को मंजूरी देते हुए उन्हें 5 दिसंबर तक अवकाश की अनुमति दी है।

nnnn

पहले भी बढ़ाई थी छुट्टी

nnnn

एसपी इल्मा अफरोज ने 7 नवंबर को छुट्टी ली थी और अपने गृह राज्य उत्तर प्रदेश चली गई थीं। इसके बाद उन्होंने बार-बार छुट्टियां बढ़ाने का अनुरोध किया। पहले यह माना जा रहा था कि वह 27 नवंबर को वापस ड्यूटी पर लौटेंगी, लेकिन उन्होंने एक बार फिर छुट्टी बढ़ाकर 5 दिसंबर तक का समय मांगा, जिसे मंजूर कर लिया गया है।

nnnn

विधायक से विवाद के बाद छुट्टी पर गईं थीं

nnnn

एसपी इल्मा अफरोज और दून विधानसभा क्षेत्र के विधायक राम कुमार चौधरी के बीच चल रहे टकराव को लेकर यह मामला सुर्खियों में आया। यह विवाद तब शुरू हुआ जब बद्दी पुलिस ने विधायक की पत्नी के ट्रकों के अवैध खनन के मामले में चालान काटे। इसके बाद विधायक ने एसपी पर जासूसी करवाने के आरोप लगाए और विधानसभा में प्रिविलेज मोशन लाया गया।

nnnn

7 सितंबर को शिमला में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ हुई बैठक के तुरंत बाद एसपी इल्मा अफरोज छुट्टी पर चली गईं। हालांकि, विधायक राम कुमार चौधरी ने इस मामले में किसी भी प्रकार की भूमिका से इनकार किया है।

nnnn

कयास और चर्चाएं तेज़

nnnn

एसपी इल्मा अफरोज की लगातार छुट्टी बढ़ाने के कारण कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। यह देखा जाना बाकी है कि वह 5 दिसंबर के बाद अपनी ड्यूटी पर लौटती हैं या नहीं। वहीं, उनके इस कदम से पुलिस महकमे और प्रशासन में खलबली मची हुई है।

n
विज्ञापन