Bilaspur News  : अनियंत्रित ट्रक ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत, ट्रक चालक गिरफ्तार

n Bilaspur News: डलहौज़ी हलचल  (Bilaspur):  बिलासपुर (Bilaspur) जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते  शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।   इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की  पहचान बिलासपुर जिला  के नस्वाल गांव के  रमेश चंद […]
n

Bilaspur News: डलहौज़ी हलचल  (Bilaspur):  बिलासपुर (Bilaspur) जिला के घुमारवीं थाना क्षेत्र के अंतर्गत आते  शिमला-मटौर नेशनल हाइवे पर एक बेकाबू ट्रक ने बुजुर्ग को अपनी चपेट में ले लिया।   इस हादसे में बुजुर्ग की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । मृतक की  पहचान बिलासपुर जिला  के नस्वाल गांव के  रमेश चंद के रूप में हुई है , जो कबाड़ खरीदने का कार्य करता  था।

nnnn

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे रमेश चंद बिलासपुर (Bilaspur) के सेऊ में कबाड़ खरीदने जा रहे थे। जहां एक अनियंत्रित ट्रक ने सड़क किनारे पहुंचकर रमेश चंद को अपनी चपेट में ले लिया । इस हादसे में रमेश के ऊपर से  ट्रक का पहिया गुजर गया, जिससे उसकी  मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर आए और पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी । वहीँ मृतक का परिवार भी मौके पर पहुँच गया ।

nnnn
Bilaspur
Bilaspur
nnnn

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। ट्रक चालक ने कहा कि वह सीमेंट भरकर भोटा की ओर जा रहा था और सेऊ के पास ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे चल रहा एक व्यक्ति ट्रक की चपेट में आ गया। डीएसपी चंद्रपाल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक ड्राइवर पर मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई ।

nnnn

उधर मृतक के परिजनों ने बताया कि रमेश चंद कबाड़ खरीदकर और बेचकर परिवार चलाता था। रमेश चंद के तीन बेटियां और एक बेटा है और वह परिवार का इकलौता सहारा था । स्थानीय लोगों का कहना है कि इस स्थान पर पहले भी कई हादसे हुए हैं।

n
विज्ञापन