हरियाणा में भाजपा की जीत पर नाहन में जश्न: प्रदेश अध्यक्ष ने हरियाणा वासियों और पार्टी को दी बधाई

n डलहौज़ी हलचल (नहान): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का जश्न नाहन मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस मौके पर मिठाई और जलेबी वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया। nnnn प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना nnnn भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. […]
n

डलहौज़ी हलचल (नहान): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने हरियाणा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की शानदार जीत का जश्न नाहन मंडल के कार्यकर्ताओं के साथ मनाया। इस मौके पर मिठाई और जलेबी वितरण कर जीत का जश्न मनाया गया।

nnnn

प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता की सराहना

nnnn

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. बिंदल ने हरियाणावासियों और भारतीय जनता पार्टी को इस ऐतिहासिक जीत के लिए बधाई दी और कहा, “यह जीत नरेंद्र मोदी की कार्यशैली और भाजपा की नीतियों पर जनता के विश्वास की मोहर है।” उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण, किसान कल्याण, युवाओं और महिलाओं के उत्थान जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देश को फ्रंट से लीड किया है। यह जीत लगातार तीसरी बार भाजपा के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनने की पुष्टि है।

nnnn
हरियाणा में भाजपा की जीत
हरियाणा में भाजपा की जीत
nnnn

कांग्रेस की नीतियों पर किया प्रहार

nnnn

डॉ. बिंदल ने कांग्रेस की जातिगत राजनीति और परिवारवाद की नीति की आलोचना करते हुए कहा कि “हरियाणा की जनता ने कांग्रेस की विभाजनकारी नीतियों को खारिज कर दिया है।” उन्होंने राहुल गांधी द्वारा जातियों में बांटने की राजनीति को असफल बताते हुए कहा कि सनातन धर्म को बांटने का षड़यंत्र कामयाब नहीं होगा।

nnnn

हिमाचल कांग्रेस मॉडल की असफलता

nnnn

उन्होंने आगे कहा कि “हरियाणा में हिमाचल कांग्रेस का मॉडल बेचना असफल रहा। हिमाचल के कांग्रेस नेताओं ने झूठे वादे किए, लेकिन हरियाणा की जनता ने सच्चाई को समझा। इसी का परिणाम है कि भाजपा को इस बार 49 सीटों के साथ ऐतिहासिक जीत मिली है।”

nnnn

भाजपा नेतृत्व की प्रशंसा

nnnn

अंत में, डॉ. बिंदल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और अमित शाह की कार्यकुशलता की तारीफ करते हुए कहा कि “यह जीत उन्हीं के नेतृत्व और समर्पण का परिणाम है।”

n
विज्ञापन