चंबा-भरमौर हाईवे हादसा: बाइक हादसे में युवती की मौत, दो लोग घायल

n डलहौज़ी हलचल (चंबा): चंबा-भरमौर हाईवे पर रजेरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस पर तीन लोग सवार थे। nnnn दुर्घटना में युवती की मौत, घायलों का इलाज […]
n

डलहौज़ी हलचल (चंबा): चंबा-भरमौर हाईवे पर रजेरा के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवती की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिस पर तीन लोग सवार थे।

nnnn

दुर्घटना में युवती की मौत, घायलों का इलाज जारी

nnnn

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज चंबा में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवती की पहचान ववीता पुत्री राज कुमार, निवासी गांव बनाड़, चंबा के रूप में की गई है।

nnnn

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव के निर्देशानुसार पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

nnnn
चंबा-भरमौर हाईवे हादसा
n
विज्ञापन