चंबा को मिली बड़ी सौगात: पार्किंग समस्या का समाधान, 150 वाहनों के लिए बनेगी बहुस्तरीय पार्किंग

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  चंबा शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहर को वर्षों से जकड़े हुए पार्किंग संकट का समाधान आखिरकार निकल गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चंबा के विधायक नीरज नैयर ने बताया कि लगभग 150 वाहनों की क्षमता वाली बहुप्रतीक्षित पार्किंग सुविधा के निर्माण […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा) :  चंबा शहरवासियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। शहर को वर्षों से जकड़े हुए पार्किंग संकट का समाधान आखिरकार निकल गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए चंबा के विधायक नीरज नैयर ने बताया कि लगभग 150 वाहनों की क्षमता वाली बहुप्रतीक्षित पार्किंग सुविधा के निर्माण का टेंडर आज जारी कर दिया गया है।rnrnविधायक नीरज नैयर ने बताया कि इस परियोजना को 720 दिनों (लगभग दो वर्षों) में पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने इसे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सहयोग से संभव हुआ महत्वपूर्ण निर्णय बताया।rn

क्या कहते हैं विधायक नीरज नैयर

rn“चंबा शहर की यह दशकों पुरानी समस्या अब अतीत की बात हो जाएगी। यह केवल एक विकासात्मक परियोजना नहीं, बल्कि चंबा की जीवन रेखा है। मैं मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद करता हूं, जिनके सहयोग से यह सपना साकार हो सका,” विधायक नीरज नैयर ने कहा।rn

शहर को मिलेगी बड़ी राहत

rnइस बहुप्रतीक्षित परियोजना के पूरे होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों को भी राहत मिलेगी। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम से जूझ रहे चंबा शहर को अब एक सुव्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था मिलने जा रही है, जिससे परिवहन, व्यापार और पर्यटन—तीनों क्षेत्रों में सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।

विज्ञापन