Chamba News : डलहौज़ी पब्लिक स्कूल की 12वीं में छात्राओं ने मारी बाजी, विज्ञान में सुहानी और कला संकाय में अवेक्षा गुप्ता बनी टॉपर

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : डलहौजी पब्लिक स्कूल मार्च 2024 में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत से अपने स्कूल और अध्यापकों को गौरवान्वित किया  है। बाहरवीं की परीक्षा देने वाले 82 छात्रों में से 14 छात्रों ने अपनी अनुकरणीय शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन […]

Chamba News : डलहौज़ी हलचल (Chamba) : डलहौजी पब्लिक स्कूल मार्च 2024 में आयोजित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) परीक्षाओं में अपने छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन और मेहनत से अपने स्कूल और अध्यापकों को गौरवान्वित किया  है। बाहरवीं की परीक्षा देने वाले 82 छात्रों में से 14 छात्रों ने अपनी अनुकरणीय शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 90 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए हैं । साथ ही 27 विद्यार्थियों ने अपनी सराहनीय शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किये हैं । इसके अलावा, 21 छात्रों ने 70 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल किए, जो उनकी पढ़ाई के प्रति उनके निरंतर प्रयास और समर्पण को उजागर करता है।rnrnकेंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बाहरवीं कक्षा की परीक्षा में सुहानी ने 97.4% अंक हासिल कर विज्ञान संकाय में प्रथम स्थान हासिल किया है । सुहानी ने जहाँ मनोविज्ञान में 100 अंक हासिल किये हैं तो वहीँ  जीव विज्ञान में 98 और रसायन विज्ञान और अंग्रेजी में 97 अंक हासिल कर स्कूल और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है ।rnrnवहीँ अवेक्षा गुप्ता ने कला संकाय में 97.6% अंक हासिल कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया है अवेक्षा गुप्ता ने राजनीति विज्ञान में 100, भूगोल में 99 और इतिहास में 98 अंक हासिल किये हैं  इसके अतिरिक्त  इश्ता नौटियाल (चित्रकला में 100, राजनीति विज्ञान और अंग्रेजी में 98, भूगोल में 97) ने कला संकाय में 97.4% अंक लेकर द्वितीय स्थान हासिल किया है और यशवी राघव (राजनीति विज्ञान और चित्रकला में 100, इतिहास में 97 और भूगोल में 96) 96.8%अ अंक लेकर तीसरा और अपूर्वा  राय (मनोविज्ञान और भूगोल में 98, राजनीति विज्ञान और इतिहास में 96) 96.6% लेकर चौथा स्थान हासिल किया है।rnrnडलहौजी पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल डॉ. (कैप्टन) जी.एस. ढिल्लों ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय छात्रों और कर्मचारियों के अथक प्रयासों को दिया है । उन्होंने छात्रों को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि स्कूल के विद्यार्थी  अपनी शैक्षणिक और व्यक्तिगत गतिविधियों में निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। डॉ. (कैप्टन) जी.एस. ढिल्लों ने कहा कि हमें सीबीएसई परीक्षाओं में अपने छात्रों के असाधारण प्रदर्शन पर बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे छात्रों और कर्मचारियों के समर्पण और कड़ी मेहनत को दर्शाती है। हमें विश्वास है कि हमारे छात्र अपने भविष्य के प्रयासों में उत्कृष्टता प्राप्त करते रहेंगे।

विज्ञापन