Chamba News : डलहौजी की मुख्य सड़कों के किनारे खड़े बेतरतीब वाहन बन रहे परेशानी का सबब

n Chamba News : डलहौजी हलचल (डलहौजी) : चंबा जिला की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी मे देश विदेशों से हर साल लाखों की तादाद मे पर्यटक प्रकृति के हसीन नजारों का दीदार करने के लिए रुख करते हैं लेकिन उनका अधिकांश समय यहाँ पर लगने वाले जाम के कारण अपनी गाड़ियों मे ही गुजरता हुआ […]
n

Chamba News : डलहौजी हलचल (डलहौजी) : चंबा जिला की सुप्रसिद्ध पर्यटन नगरी डलहौजी मे देश विदेशों से हर साल लाखों की तादाद मे पर्यटक प्रकृति के हसीन नजारों का दीदार करने के लिए रुख करते हैं लेकिन उनका अधिकांश समय यहाँ पर लगने वाले जाम के कारण अपनी गाड़ियों मे ही गुजरता हुआ नजर आता है।   

nnnn

प्रशासन चाहे पर्यटन नगरी डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लाख दावे करे लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नहीं दिखता। हर वर्ष ट्रैफिक मैनेजमेंट को लेकर बकायदा प्रशासन द्वारा बैठक का आयोजन किया जाता है लेकिन सड़क के किनारे पार्क की हुई बेतरतीब गाडियां ,डलहौजी की मुख्य सड़कों के किनारे पड़ा निर्माण सामग्री इन बैठकों में लिए गए निर्णयों को मुहँ चिढ़ाते नजर आते है।

nnnn

सबसे ज्यादा मुश्किल डलहौजी के कोर्ट रोड में होती है जहां सड़क के किनारे लगी बेतरतीब गाड़ियों से राहगीरों तक को मुश्किल का सामना करना पड़ता है। कई बार इन गाड़ियों की वजह से एम्बुलेंस तक का निकलना मुश्किल हो जाता है। डलहौजी के कोर्ट रोड से होते हुए ही स्थानीय सिविल हॉस्पिटल पहुंचा जा सकता है ।

nnnn

इस रोड पर एस डी एम कार्यालय,तहसील,लोक निर्माण विभाग का सर्किल कार्यालय के इलावा निजी स्कूल,गैस एजेंसी और बैंक है। स्थानीय पुलिस थाना भी इसी रोड पे आता है। रोड साइड पे लगी बेतरतीब गाड़ियों की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इनमें ज्यादातर गाडियां पर्यटकों की भी होती है जोकि बेतरतीब खड़ी रहती है। इन की वजह से कई बार हादसे होते होते बचे हैं। सबसे ज्यादा मुश्किल निजी स्कूलों में छुट्टी होने के वक्त होती है।

nnnn

वहीं सड़क के किनारे पड़े निर्माण सामग्री के कारण भी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। डलहौजी के मॉल रोड जिसे ठंडी सड़क भी कहा जाता है ,यहां पे भी जगह जगह लगे निर्माण सामग्री के ढेर न केवल पर्यटकों को चिडाते है ,अपितु इस कारण ट्रैफिक जाम भी लगे रहते है और हादसों को निमंत्रण देते हैं।

nnnn

वहीं डलहौजी के एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि डलहौजी में  ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर 9 अप्रैल को बैठक बुलाई गई है। और प्रशासन द्वारा आने वाले गर्मियों के सीजन और वर्तमान में डलहौजी में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।

n
विज्ञापन