चंबा पंचायत चुनाव 2026: 26 मई को 118 ग्राम पंचायतों में मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

डलहौज़ी हलचल (चंबा): पंचायती राज चुनाव 2026 के प्रथम चरण के तहत 26 मई को चंबा जिले की 118 ग्राम पंचायतों में मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी गई हैं।
चंबा पंचायत चुनाव 2026: 26 मई को 118 ग्राम पंचायतों में मतदान, पोलिंग पार्टियां रवाना

डलहौज़ी हलचल (चंबा): पंचायती राज सामान्य निर्वाचन-2026 के प्रथम चरण के तहत 26 मई को जिला चंबा की 118 ग्राम पंचायतों में मतदान प्रक्रिया संपन्न होगी। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न करवाने के लिए पोलिंग पार्टियों को मतदान सामग्री सहित उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया गया है।

118 पंचायतों में होगा मतदान

उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि प्रथम चरण के अंतर्गत विकासखंड भरमौर की 16, मैहला की 17, चंबा की 16, भटियात की 24, सलूणी की 16, तीसा की 19 तथा पांगी की 10 ग्राम पंचायतों में मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि इन 118 ग्राम पंचायतों के तहत कुल 676 वार्ड आते हैं। इसके अलावा 18 जिला परिषद वार्ड तथा 46 पंचायत समिति वार्ड भी इस चरण में शामिल हैं।

मतदान कर्मियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि सभी मतदान कर्मियों को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदान प्रक्रिया के सफल संचालन के लिए आवश्यक प्रशिक्षण और दिशा-निर्देश प्रदान किए गए हैं।

उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे बिना किसी भेदभाव, दबाव या प्रलोभन के निष्पक्ष, निर्भीक और शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग करें तथा लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें।

इन विकास खंडों की पंचायतों में होगा मतदान

विकास खंड चंबा

रजिंडू, सिढकुंड, पलूहीं, कुठेहड़, चकलू, चम्बी, सिल्लाघ्राट, कैला, सिंगी, कोहलड़ी, रिण्डा, खज्जियार, टिकरी, कन्दला, निहुई तथा राजनगर।

विकास खंड भरमौर

कुगती, हड़सर, तुन्दाह, पूलन, उलांसा, सांह, घरेड़, बडग्रां, ग्रौंडा, नयाग्रां, कुलेठ, कुंवारसी, जगत, सेहली, दुर्गेठी तथा होली।

विकास खंड तीसा

सनवाल, खुशनगरी, चांजू, लेसुई, जसौरगढ़, आयल, शलेलाबाड़ी, सेईकोठी, मंगली, गुईला, टेपा, घुलेई, खजुआ, चीह, देहरा, दियोला, सपरोटा, टिकरीगढ़ तथा भंजराडू।

विकास खंड मैहला

अठलुंई, कीड़ी, सराहन, करियां, लुड्डू, रठियार, टपून, बसोधन, फागड़ी, कुठेहड़, बकान, सुनारा, पियूहरा, कूंर, बलोठ, भटवाड़ा तथा किलोड़।

विकास खंड पांगी

सुराल, करयास, किलाड़-1, करेल, करयुणी कोठी, साच, साहली, सेचू, शौर तथा रेई।

विकास खंड सलूणी

खड़जोता, भडेला, लनोट, खरल, ठाकरी-मट्टी, करवाल, मंजीर, भजोत्रा, मौड़ा, सिंगाधार, सिमनी, भसुआ, किहार, किलोड़, हडला तथा नड़ल।

development खंड भटियात

गोला, काथला, धुलारा, हटली, खरगट, सुरपड़ा, टुण्डी, जोलना, मनहुता, परसियारा, कुडनू, मलूण्डा, गाहर, काहरी, बलेरा, तारागढ़, सुदली, जियुन्ता, चूहन, मेल, शेरपुर, रुलियाणी, औसल तथा पधरोटू।

विज्ञापन