मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार खजियार की खूबसूरती से हुए अभिभूत, बोले- दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल है खजियार

खजियार की वादियों ने जीता मुख्य निर्वाचन आयुक्त का दिल, बोले- दुनिया में नहीं कोई मुकाबला
मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार खजियार की खूबसूरती से हुए अभिभूत, बोले- दुनिया के श्रेष्ठ पर्यटन स्थलों में शामिल है खजियार

डलहौज़ी हलचल | खजियार

भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने सोमवार सुबह सपरिवार विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल खजियार का भ्रमण कर यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांत वातावरण का आनंद लिया। इस दौरान उन्होंने खजियार को दुनिया के श्रेष्ठ और सबसे खूबसूरत पर्यटन स्थलों में से एक बताते हुए इसकी मुक्त कंठ से सराहना की।

खजियार की प्राकृतिक सुंदरता ने किया प्रभावित

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि खजियार की हरियाली से आच्छादित वादियां, स्वच्छ वातावरण और मनमोहक प्राकृतिक दृश्य इसे विश्व के चुनिंदा पर्यटन स्थलों की श्रेणी में स्थापित करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता और शांति का अनुभव अद्वितीय है तथा इसका मुकाबला दुनिया के अन्य पर्यटन स्थलों से करना कठिन है।

जिला प्रशासन और सरकार का जताया आभार

जिला चंबा के दौरे के दौरान मिले सहयोग और आतिथ्य सत्कार के लिए मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने हिमाचल प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि चंबा प्रवास के दौरान उन्हें उत्कृष्ट व्यवस्था और आत्मीय मेहमाननवाजी का अनुभव हुआ।

खजियार से कांगड़ा के लिए हुए रवाना

खजियार भ्रमण के उपरांत मुख्य निर्वाचन आयुक्त अपने परिवार सहित जिला कांगड़ा के लिए रवाना हो गए।

वरिष्ठ अधिकारी भी रहे मौजूद

इस अवसर पर उपायुक्त चंबा मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार सकलानी, अतिरिक्त उपायुक्त अमित मेहरा, एसडीएम प्रियांशु खाती, हिमाचल प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुरारी लाल, नीरज चांदला, एसी टू डीसी मनमोहन सिंह, जिला विकास अधिकारी तविंद्र चिनौरिया तथा तहसीलदार (निर्वाचन) अनूप डोगरा सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

पर्यटन की दृष्टि से बढ़ रहा खजियार का आकर्षण

समुद्र तल से लगभग 6,500 फीट की ऊंचाई पर स्थित खजियार को अक्सर “मिनी स्विट्जरलैंड ऑफ इंडिया” कहा जाता है। देवदार के घने जंगलों, विशाल घास के मैदानों और प्राकृतिक झील से सुसज्जित यह स्थल हर वर्ष देश-विदेश से हजारों पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है।

तस्वीरें

 

विज्ञापन