मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 और 4 अगस्त को चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।rn 3 अगस्त को चंबा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री rnउपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा) : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 3 और 4 अगस्त को चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2025 के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे।rn

3 अगस्त को चंबा पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

rnउपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री सुक्खू 3 अगस्त को दोपहर 2 बजे चंबा पहुंचेंगे। वह सबसे पहले परिधि गृह चंबा में जन समस्याएं सुनेंगे, इसके बाद मिंजर मेले की शोभायात्रा में भाग लेने के लिए अखंड चंडी महल जाएंगे। वहां से वह शोभायात्रा के साथ चलकर मंजरी गार्डन (लोअर जुलाहखड़ी) में रावी नदी तट पर मिंजर विसर्जन की परंपरा निभाएंगे।rn

सांस्कृतिक संध्या में होंगे मुख्य अतिथि

rnमिंजर विसर्जन के बाद मुख्यमंत्री परिधि गृह लौटेंगे और शाम को चंबा के ऐतिहासिक चौगान में आयोजित अंतिम सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर वे मिंजर स्मारिका का विमोचन भी करेंगे।rn

विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और पुरस्कार वितरण

rnमुख्यमंत्री 4 अगस्त को सुबह 10 बजे कला केंद्र चंबा में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे। इसके बाद वे मिंजर मेले के समापन समारोह की अध्यक्षता करेंगे और खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित करेंगे।rnrnमुख्यमंत्री उसी दिन दोपहर बाद चंबा से प्रस्थान करेंगे।

विज्ञापन