Chintpurni Mahotsav : प्रथम बार आयोजित होने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को बनाया जाएगा यादगार

n Chintpurni Mahotsav : डलहौज़ी हलचल  (ऊना ) : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव (Chintpurni Mahotsav) को जिला प्रशासन द्वारा यादगार महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय दर्जा दिलाया जा सके। nnnn यह बात उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन […]
n

Chintpurni Mahotsav : डलहौज़ी हलचल  (ऊना ) : माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव (Chintpurni Mahotsav) को जिला प्रशासन द्वारा यादगार महोत्सव बनाने का प्रयास किया जाएगा ताकि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तरीय दर्जा दिलाया जा सके।

nnnn

यह बात उपायुक्त जतिन लाल ने माता श्री चिंतपूर्णी के माईदास भवन में प्रथम बार आयोजित किए जाने वाले माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर जिलाधिकारियों के साथ आयोजित की बैठक में कही। उन्होंने सभी अधिकारियों से महोत्सव (Chintpurni Mahotsav)  के सभी प्रबंधों को आपसी समन्वय से पूरा करने को कहा ताकि महोत्सव को एक विशेष पहचान दिलाई जा सके। उन्होंने बताया कि अतिरिक्त उपायुक्त माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव अधिकारी होंगे जबकि एसपी पुलिस महोत्सव अधिकारी होंगे।

nnnn
Chintpurni Mahotsav
Chintpurni Mahotsav
nnnn

उपायुक्त ने बताया कि माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर लोगों की आस्था का केंद्र है हजारों की संख्या में यहां श्रद्धालु माता श्री चिंतपूर्णी के दर्शनार्थ आते हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने हाल ही में अम्ब विधानसभा क्षेत्र प्रवास के दौरान माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव आयोजित करने का निर्णय लिया था। उसी कड़ी में जिला प्रशासन द्वारा इस दो दिवसीय महोत्सव को आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महोत्सव में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधयां आयोजित की जाएंगी। उपायुक्त ने बताया कि यह महोत्सव सभवतः मार्च माह के प्रथम सप्ताह में रावमापा अम्ब मैदान में आयोजित होना प्रस्तावित है।

nnnn

जतिन लाल ने बताया कि महोत्सव को सफल बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित करने हेतू समितियों का भी गठन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव (Chintpurni Mahotsav)  पहली बार आयोजित किया जा रहा है। इसलिए सभी विभागीय अधिकारी उनकों सौंपे गए कार्यों को एकजुटता के साथ पूरा करने का दायित्व निभाएं। उन्होंने बताया कि दो दिवसीय महोत्सव में सांस्कृतिक, खेल इत्यादि गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों व कार्यक्रमों से संबंधित प्रदर्शनी स्टोल भी लगाए जाएंगे।

nnnn
Chintpurni Mahotsav
Chintpurni Mahotsav
nnnn

उपायुक्त ने बताया कि महोत्सव के शुभारंभ अवसर पर भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी और महोत्सव (Chintpurni Mahotsav)  के पलों को यादगार बनाने के लिए बहुरंगी स्मारिका का भी प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शीघ्र मेला स्थल का निरीक्षण करने के निर्देश दिए।

nnnn

बैठक एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर, एएसपी संजीव भाटिया, एसडीएम अंब विवेक महाजन, एसडीएम गगरेट शशि पाल शर्मा, एसडीएम बंगाणा मनोज कुमार, सहायक आयुक्त वरिन्दर शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन