डलहौजी नगर परिषद चुनाव: नामांकन के अंतिम दिन उमड़ा जनसैलाब, कुल 55 प्रत्याशियों भरा नामांकन
डलहौजी हलचल (डलहौजी) : नगर परिषद डलहौजी के चुनावी रण के लिए नामांकन प्रक्रिया के अंतिम दिन आज उपमंडल मजिस्ट्रेट (एसडीएम) कार्यालय परिसर में भारी गहमागहमी देखने को मिली। सुबह से ही विभिन्न वार्डों के प्रत्याशी अपने समर्थकों के नारों और उत्साह के बीच नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। समर्थकों के भारी जमावड़े से पूरा परिसर चुनावी रंग में रंगा नजर आया।
आज हुए 47 नामांकन, कुल संख्या पहुंची 55
नामांकन के आखिरी दिन प्रत्याशियों ने भारी उत्साह दिखाया और कुल 47 नामांकन पत्र दाखिल किए गए। इससे पहले हुए नामांकनों को मिलाकर अब चुनावी मैदान में कुल 55 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। हालांकि, चुनावी तस्वीर पूरी तरह से 6 मई को साफ होगी, जब नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
वार्ड अनुसार नामांकन की स्थिति:
नामांकन के अंतिम दिन विभिन्न वार्डों से प्राप्त आवेदनों का विवरण इस प्रकार है:
वार्ड नंबर वार्ड का नाम आज हुए नामांकन

आगामी चुनावी कार्यक्रम
प्रशासनिक तय कार्यक्रम के अनुसार अब चुनावी प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में आगे बढ़ेगी:
4 मई: दाखिल किए गए नामांकन पत्रों की छंटनी (Scrutiny) की जाएगी।
6 मई: नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि। इसी दिन शाम तक प्रत्याशियों की अंतिम सूची जारी कर उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए जाएंगे।
रोचक मुकाबले के आसार
जिस तरह से इस बार नामांकन दाखिल करने वाले प्रत्याशियों की संख्या और उनके समर्थकों का उत्साह देखने को मिल रहा है, उससे साफ है कि डलहौजी नगर परिषद का यह चुनाव बेहद कांटेदार और रोचक रहने वाला है। कई वार्डों में बहुकोणीय मुकाबले की स्थिति बन रही है, जिससे राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
