डीसी एसपी पहुंचे समेज: बाढ़ प्रभावितों के साथ की बैठक

n समेज गांव में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा nnnn डलहौजी हलचल (शिमला) :   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप (Shimla Deputy Commissioner Anupam Kashyap) और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी (Shimla SP Sanjeev Kumar Gandhi) ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों (Flood-Affected) के साथ बैठक की। इस अवसर पर स्थानीय […]
n

समेज गांव में बाढ़ राहत कार्यों का जायजा

nnnn

डलहौजी हलचल (शिमला) :   उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप (Shimla Deputy Commissioner Anupam Kashyap) और पुलिस अधीक्षक शिमला संजीव कुमार गांधी (Shimla SP Sanjeev Kumar Gandhi) ने आज रामपुर क्षेत्र के समेज गांव पहुंचकर बाढ़ प्रभावितों (Flood-Affected) के साथ बैठक की। इस अवसर पर स्थानीय प्रशासन ने डीसी और एसपी को आपदा राहत कार्यों (Disaster Relief Work) और राहत सामग्री (Relief Material) की जानकारी दी।

nnnn

बाढ़ प्रभावितों के लिए सर्च ऑपरेशन की अपडेट

nnnn

अनुपम कश्यप ने स्थानीय लोगों से संवाद करते हुए कहा कि समेज गांव में भारी आपदा के बाद बहे लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा। यह सर्च ऑपरेशन लगभग 85 किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। उन्होंने कहा कि समेज क्षेत्र के अतिरिक्त सुन्नी क्षेत्र में भी लोगों को ढूंढ़ने के लिए सर्च ऑपरेशन (Search Operation) आगामी आदेशों तक जारी रहेगा।

nnnn

सड़कों और अन्य परियोजनाओं की बहाली कार्य

nnnn

उपायुक्त ने कहा कि इसके अतिरिक्त क्षेत्र में सड़कों (Road Restoration) और अन्य परियोजनाओं की बहाली कार्य (Restoration Work) भी निरंतर जारी है ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत (Relief) प्रदान की जा सके।

nnnn

समेज गांव और स्कूल भवन में हुए नुकसान का निरीक्षण

nnnn

बैठक से पूर्व उन्होंने समेज गांव और स्कूल भवन में हुए नुकसान का भी जायजा लिया।

nnnn

बैठक में उपस्थित अधिकारी और कर्मचारी

nnnn

इस अवसर पर उपमंडलाधिकारी रामपुर निशांत तोमर (SDM Rampur Nishant Tomar), डीएसपी नरेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग (PWD), जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड , पुलिस , आर्मी , एनडीआरएफ (NDRF), होमगार्ड के अधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन