पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत

n डलहौजी हलचल (कांगड़ा): पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का उपचार डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां राकेश […]
n

डलहौजी हलचल (कांगड़ा): पूर्व भाजपा प्रत्याशी राकेश चौधरी की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी का उपचार डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल टांडा में जारी है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद दोनों को टांडा अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां राकेश चौधरी की हालत गंभीर बनी रही और उनकी मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है।

nnnn

घरेलू विवाद बना मौत का कारण

nnnn

प्रारंभिक जांच से पता चला है कि दंपति ने मंगलवार सुबह किसी घरेलू विवाद के बाद जहरीला पदार्थ निगल लिया था। जैसे ही उनकी तबीयत बिगड़ी, परिजनों ने उन्हें तुरंत टांडा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन राकेश चौधरी को बचाया नहीं जा सका।

nnnn

राकेश चौधरी का राजनीतिक सफर

nnnn

राकेश चौधरी ग्राम पंचायत पधर के निवासी थे और उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनाव चिह्न पर चुनाव लड़ा था। इसके अलावा, 2019 और 2024 में हुए विधानसभा उपचुनावों में भी उन्होंने बतौर निर्दलीय प्रत्याशी भाग लिया था। उनके आकस्मिक निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

nnnn

पुलिस कर रही है जांच

nnnn

इस मामले की पुष्टि करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि राकेश चौधरी और उनकी पत्नी ने किसी जहरीली दवा का सेवन किया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ताकि घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

nnnn

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व भाजपा नेता के निधन पर शोक जताया

nnnn

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने धर्मशाला से पूर्व भाजपा नेता राकेश चौधरी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि राकेश चौधरी जुझारू और कर्मठ नेता थे।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की है तथा परिवार को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति देने व दिवंगत आत्मा की शांति के लिए परमपिता परमात्मा से प्रार्थना की है।

n
विज्ञापन