100 दिन निःशुल्क लाइव योग सत्र का आयोजन, 27 मई को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

डलहौज़ी हलचल (शिमला): आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में स्वास्थ्य और योग क्रिया को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 दिन तक निःशुल्क लाइव योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग […]
100 दिन निःशुल्क लाइव योग सत्र का आयोजन, 27 मई को विश्व रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

डलहौज़ी हलचल (शिमला): आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देशभर में स्वास्थ्य और योग क्रिया को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में 100 दिन तक निःशुल्क लाइव योग सत्र आयोजित किए जा रहे हैं।

इस पहल का उद्देश्य अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 की तैयारियों के तहत ऑनलाइन योग को बड़े स्तर पर बढ़ावा देना है। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार 27 मई 2026 को ऑनलाइन योग के माध्यम से विश्व रिकॉर्ड बनाने का प्रयास किया जाएगा।

14 दिवसीय संरचित योग कार्यक्रमों में ले सकेंगे भाग

सचिव, आयुष विभाग ने बताया कि मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान ने हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड के साथ समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया है।

इसके तहत हैबिल्ड हेल्थ टेक प्राइवेट लिमिटेड 100 दिन तक मुफ्त ऑनलाइन योग सत्र आयोजित करेगा। प्रतिभागी 14 दिवसीय संरचित योग कार्यक्रमों में से विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकन कर सकते हैं।

आयुष मंत्रालय के यूट्यूब चैनल पर होंगे प्रसारित सत्र

इन योग सत्रों का प्रसारण आयुष मंत्रालय द्वारा अपने यूट्यूब चैनल पर किया जाएगा। इससे देशभर के लोग घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से योग सत्रों में भाग ले सकेंगे।

आयुष विभाग ने प्रदेश के सभी लोगों से इस निःशुल्क ऑनलाइन योग अभियान से जुड़ने का आग्रह किया है ताकि लोग स्वस्थ और निरोगी जीवन की दिशा में आगे बढ़ सकें।

टोल फ्री नंबर पर कर सकते हैं संपर्क

योग सत्र से जुड़ने और भाग लेने के लिए इच्छुक व्यक्ति टोल फ्री नंबर 18003157008 पर कॉल कर सकते हैं।

आयुष विभाग ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस अभियान का हिस्सा बनने और योग को दैनिक जीवन में अपनाने की अपील की है।

विज्ञापन