गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी के छात्र काव्य का सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे में चयन
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : डलहौज़ी स्थित गुरुनानक पब्लिक स्कूल (GNPS) के होनहार छात्र काव्य ने एक बड़ी सफलता अर्जित करते हुए स्लैट की परीक्षा उतीर्ण कर सिम्बायोसिस लॉ स्कूल, पुणे में प्रवेश पाया है। यह संस्थान भारत के शीर्ष विधि शिक्षण संस्थानों में शामिल है और यहां चयन होना प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का प्रमाण माना जाता है। काव्य वर्तमान में गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौज़ी में कक्षा बारहवीं (AISSCE – 2025 बैच) के छात्र हैं। उनकी इस उपलब्धि ने विद्यालय सहित पूरे क्षेत्र को गर्व से भर दिया है।
nnnnकड़ी मेहनत, मार्गदर्शन और परिवार का सहयोग बना सफलता की कुंजी
nnnnकाव्य के पिता जगजीत आज़ाद, वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, बलेरा में प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता गृहिणी हैं। काव्य की इस उपलब्धि के पीछे उनके माता-पिता की प्रेरणा, शिक्षकों का मार्गदर्शन और स्वयं उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन, तथा दृढ़ संकल्प की प्रमुख भूमिका रही है।
nnnnविद्यालय प्राचार्य नवदीप भंडारी ने दी बधाई
nnnnविद्यालय के प्राचार्य नवदीप भंडारी ने काव्य को बधाई देते हुए कहा,
“यह सफलता इस बात का प्रमाण है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और उसे पाने की लगन हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। काव्य जैसे छात्र विद्यालय की गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाते हैं।”
विद्यालय के प्रबंधन, शिक्षकों और सहपाठियों ने काव्य को इस उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धि के लिए शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
n