डलहौजी विद्युत मंडल के उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण सूचना: आधार केवाईसी लिंकिंग प्रक्रिया शुरू

n डलहौजी, विद्युत मंडल: विद्युत विभाग द्वारा डलहौजी विद्युत मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू एवं होटल उपभोक्ताओं की बिजली मीटर खाता संख्या (उपभोक्ता आईडी) को आधार कार्ड से जोड़ने (KYC) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। nnnn […]
n

डलहौजी, विद्युत मंडल: विद्युत विभाग द्वारा डलहौजी विद्युत मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी घरेलू एवं होटल उपभोक्ताओं की बिजली मीटर खाता संख्या (उपभोक्ता आईडी) को आधार कार्ड से जोड़ने (KYC) की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया को पूरा करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है।

nnnn

केवाईसी के लिए आवश्यक दस्तावेज़:

nnnn
    n
  1. आधार कार्ड
  2. nnnn
  3. राशन कार्ड
  4. nnnn
  5. कोई भी नया या पुराना बिजली बिल
  6. n
nnnn

इसके साथ ही, उपभोक्ताओं को केवाईसी के समय अपना मोबाइल फोन साथ रखना होगा, जो उनके आधार कार्ड से जुड़ा हुआ हो।

nnnn

केवाईसी न कराने पर क्या हो सकता है

nnnn

यदि कोई उपभोक्ता केवाईसी कराने में सहयोग नहीं करता है या इसे कराने से इनकार करता है, तो उसे भविष्य में बिजली बिलों में मिलने वाली सुविधाओं से वंचित किया जा सकता है, जिसके लिए वह स्वयं जिम्मेदार होगा। विद्युत विभाग उपभोक्ताओं से अनुरोध करता है कि अंतिम तिथि से पहले केवाईसी प्रक्रिया को पूरा कर लें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।

nnnn

यह जानकारी विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता पंकज राठौर द्वारा दी गई। उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग से बिल आबंटित करने वाले कर्मचारी स्वयं अपने मोबाईल में एप्प के माध्यम से इस प्रक्रिया को अंजाम देंगे फिर भी यदि कोई उपभोक्ता इस प्रक्रिया में छूट जाता है तो वह सम्बंधित उपमंडल कार्यालय में संपर्क कर सकता है ।

n
विज्ञापन