“खेलो पंचायत” अभियान: छतराड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता ने जगाई युवाओं में खेलों की नई ऊर्जा

डलहौज़ी हलचल (चंबा):  युवाओं को नशे और डिजिटल लत से दूर कर खेलों की ओर लौटाने के उद्देश्य से शुरू किए गए “खेलो पंचायत” अभियान के तहत ग्राम पंचायत छतराड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। माँ शक्ति प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और खेल भावना […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा):  युवाओं को नशे और डिजिटल लत से दूर कर खेलों की ओर लौटाने के उद्देश्य से शुरू किए गए खेलो पंचायत” अभियान के तहत ग्राम पंचायत छतराड़ी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। माँ शक्ति प्रांगण में आयोजित इस आयोजन में कुल 10 टीमों ने भाग लिया और खेल भावना से भरपूर मुकाबलों में अपने कौशल का प्रदर्शन किया।rn

शिव शक्ति युवक मंडल बना विजेता, बौर टीम रही उपविजेता

rnप्रतियोगिता में शिव शक्ति युवक मंडल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बौर टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। समापन समारोह में दोनों टीमों को पुरस्कार व सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया। प्रतियोगिता ने न केवल प्रतिभाओं को मंच प्रदान किया, बल्कि गांव में खेल संस्कृति को भी मजबूती दी।rnrnखेलो पंचायतrn

गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ा आयोजन का गौरव

rnमुख्य अतिथि के रूप में ग्राम पंचायत छतराड़ी के प्रधान श्री महंदो राम ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। वहीं राज बासु (टूरिज्म गांधी ऑफ इंडिया), डॉ. माधुरी दत्ता (कल्चर एंड हेरिटेज स्पेशलिस्ट) एवं श्री संजीव शर्मा की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष रूप से सराहनीय बनाया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि श्री अजय शर्मा और विशेष अतिथि उप प्रधान कमल जीत उर्फ मोनू ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।rnrnखेलो पंचायतrn

नशे को ना कहें, खेल को हां कहें” – अविनाश गोगु शर्मा

rnअभियान के संयोजक अविनाश गोगु शर्मा ने इस मौके पर युवाओं को खेलों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील करते हुए कहा – “हमारा लक्ष्य है कि गांव का हर युवा मोबाइल स्क्रीन और नशे से दूर रहे और खेल के मैदान में ऊर्जा से भरा दिखाई दे। खेल हमें अनुशासन, टीमवर्क और आत्मविश्वास सिखाते हैं।”rnrnखेलो पंचायतrnrn 

विज्ञापन