Kullu News   : कुल्लू के  ढालपुर अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ चरस तस्करी का आरोपी

n Kullu News   :  डलहौज़ी हलचल  (Kullu) : कुल्लू के ढालपुर क्षेत्रीय अस्पताल से चरस तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया । बता दें की 16 जनवरी को पुलिस ने मणिकर्ण घाटी से इस आरोपी को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था। nnnn ऐसी जानकारी मिल रही है  कि एक युवक […]
n

Kullu News   :  डलहौज़ी हलचल  (Kullu) : कुल्लू के ढालपुर क्षेत्रीय अस्पताल से चरस तस्करी का आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया । बता दें की 16 जनवरी को पुलिस ने मणिकर्ण घाटी से इस आरोपी को एक किलो चरस के साथ गिरफ्तार किया था।

nnnn

ऐसी जानकारी मिल रही है  कि एक युवक  ने आरोपी को भगाने में मदद की है। अब पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है ।

nnnn

बता दें कि कुल्लू पुलिस ने मणिकर्ण घाटी से 16 जनवरी को 1 किलो चरस के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया था। इस दौरान आरोपी पुलिस से बचने के लिए वह स्कूटी में भाग रहा था। इस दौरान वह स्कूटी से गिर गया, जिसके चलते उसकी टांग में चोट आई। कुल्लू (Kullu) पुलिस ने आरोपी को ढालपुर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया था और एक सप्ताह पहले ही डॉक्टर के द्वारा उसकी टांग का ऑपरेशन किया गया था। ऐसे में अब इस बात की आशंका जताई जा रही है कि उसके फरार होने में किसी और व्यक्ति ने भी मदद की है। कुल्लू पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

nnnn

जानकारी के अनुसार ढालपुर अस्पताल में इस दौरान पुलिस का सिर्फ एक जवान ही तैनात था। ढालपुर अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज की जब जांच की गई तो पता चला कि बीती रात करीब 2:30 बजे आरोपी संदीप को एक युवक द्वारा व्हीलचेयर में वार्ड से अस्पताल के मुख्य गेट तक लाया गया और उसे गाड़ी में बैठाया गया।

nnnn

यह भी बताया जा रहा है कि वह युवक आरोपी संदीप का भांजा था। ऐसे में अब कुल्लू (Kullu)  पुलिस पूरे इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को चेक कर रही है। आरोपी की संदीप होशियारपुर पंजाब का रहने वाला है।

nnnn

वहीं, एएसपी कुल्लू (Kullu)  संजीव चौहान ने बताया कि ढालपुर अस्पताल में उपचार करवा रहा चरस तस्कर का आरोपी रात को फरार हो गया है। अब पुलिस द्वारा उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

n
विज्ञापन