पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में एडमिशन का मौका, विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों के लिए आवेदन शुरू
डलहौज़ी हलचल (मंडी): पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय संधोल में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विभिन्न कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभिभावक निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑफलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश प्रक्रिया के बाद विभिन्न कक्षाओं में सीमित सीटें उपलब्ध हैं।
इन कक्षाओं में हैं रिक्त सीटें
विद्यालय में कक्षा पहली में 4 सीटें रिक्त हैं, जिनमें एससी वर्ग के लिए 1 और एसटी वर्ग के लिए 3 सीटें शामिल हैं।
इसके अलावा कक्षा दूसरी में 3, तीसरी में 4, चौथी में 5, पांचवीं में 16, नौवीं में 3, दसवीं में 12 सीटें रिक्त हैं।
वहीं ग्यारहवीं (विज्ञान संकाय) में 13 तथा बारहवीं (विज्ञान संकाय) में 18 सीटें उपलब्ध हैं।
21 मई तक कर सकते हैं आवेदन
विद्यालय के प्रधानाचार्य धीरज कौशल ने बताया कि आवेदन जमा करने की प्रक्रिया 12 मई से शुरू हो चुकी है और 21 मई 2026 तक जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि रिक्त सीटें अस्थायी हैं और उपलब्धता के अनुसार इनमें बदलाव हो सकता है।
वेबसाइट और विद्यालय से मिलेंगे आवेदन पत्र
प्रधानाचार्य ने बताया कि आवेदन प्रपत्र विद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त किए जा सकते हैं। इसके अलावा विद्यालय परिसर में भी आवेदन पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक उपलब्ध रहेंगे।
प्रवेश के लिए जरूरी दस्तावेज
विद्यालय प्रशासन के अनुसार प्रवेश के लिए जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक का सेवा प्रमाण-पत्र, स्थानांतरण प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट आकार फोटो, टीसी तथा पूर्व कक्षा की अंकतालिका जमा करना अनिवार्य होगा।
ग्यारहवीं और बारहवीं विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए अभिभावक का श्रेणी-1 या श्रेणी-2 में होना आवश्यक बताया गया है।
