नशे के खिलाफ डलहौज़ी पुलिस की बड़ी कार्यवाही ,भारी मात्रा में नशीली दवाओं के साथ एक गिरफ्तार

n डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी): नशे के खिलाफ डल्हौजी पुलिस द्वारा लगातार जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई । nnnn प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर बाजार डल्हौजी से एक अभियुक्त को पकड़ा जिससे 833 गोलियां और 1880 कैप्सूल […]
n

डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी): नशे के खिलाफ डल्हौजी पुलिस द्वारा लगातार जो अभियान चलाया जा रहा है उसमें पुलिस को एक और सफलता हासिल हुई ।

nnnn

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत रात्रि एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने सदर बाजार डल्हौजी से एक अभियुक्त को पकड़ा जिससे 833 गोलियां और 1880 कैप्सूल जो कि प्रतिबंधित दवाइयां हैं के बरामद किए और उक्त अभियुक्त को गिरफ्तार कर एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अभियुक्त की पहचान राजेंद्र कुमार पुत्र लाल चंद निवासी गांव गांधारी जिला रामबन जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है जो की पिछले कुछ समय से डलहौज़ी  में ही रह रहा था और यहां कंस्ट्रक्शन वर्क आदि की ठेकेदारी का कार्य कर रहा था।

nnnn
Major action taken by Dalhousie Police
Major action taken by Dalhousie Police
nnnn

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी डल्हौजी हेमंत ठाकुर ने बताया कि अभियुक्त को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा जिससे कि उससे अन्य जानकारियां प्राप्त हो सकें  कि उक्त अभियुक्त कहां से यह नशे की प्रतिबंधित दवाइयां लेकर आता है और कहां-कहां यह सप्लाई करता है ताकि ऐसी सभी जानकारियां प्राप्त करके इस सारे रैकेट की जड़ तक पहुंचा जा सके और नशे से क्षेत्र को मुक्त करवाया जा सके।

n
विज्ञापन