जियूँता वार्ड में मीनाक्षी कपूर के नामांकन पर उमड़ा जनसैलाब, विकास के समर्थन में दिखा जनता का उत्साह

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला परिषद वार्ड जियूँता से प्रत्याशी मीनाक्षी कपूर के नामांकन के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने जोरदार समर्थन और आशीर्वाद देकर चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया। नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि जियूँता वार्ड की जनता […]
जियूँता वार्ड में मीनाक्षी कपूर के नामांकन पर उमड़ा जनसैलाब, विकास के समर्थन में दिखा जनता का उत्साह

डलहौज़ी हलचल (चंबा): जिला परिषद वार्ड जियूँता से प्रत्याशी मीनाक्षी कपूर के नामांकन के दौरान भारी जनसैलाब देखने को मिला। क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों से पहुंचे लोगों ने जोरदार समर्थन और आशीर्वाद देकर चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्मा दिया।

नामांकन के दौरान उमड़ी भीड़ ने यह साफ संकेत दिया कि जियूँता वार्ड की जनता विकास, ईमानदारी और जनसेवा की राजनीति के साथ खड़ी नजर आ रही है।

जनता के समर्थन पर जताया आभार

मीनाक्षी कपूर ने जियूँता वार्ड की जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों का प्यार, विश्वास और समर्थन इस अभियान को और अधिक मजबूती प्रदान करता है।

उन्होंने कहा कि यह समर्थन केवल एक प्रत्याशी के लिए नहीं, बल्कि पूरे क्षेत्र के उज्जवल भविष्य, बेहतर सुविधाओं और सर्वांगीण विकास के संकल्प के लिए है।

जनसेवा को बताया प्राथमिकता

मीनाक्षी कपूर ने कहा कि उनका उद्देश्य राजनीति नहीं बल्कि जनसेवा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जियूँता वार्ड की हर पंचायत, हर गांव और हर परिवार के सुख-दुख में वे हमेशा साथ खड़ी रहेंगी।

उन्होंने कहा कि सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, युवाओं के लिए बेहतर अवसर और महिलाओं के सम्मान व सशक्तिकरण जैसे मुद्दों पर पूरी गंभीरता के साथ कार्य किया जाएगा।

क्षेत्र के विकास के लिए हरसंभव प्रयास का भरोसा

उन्होंने कहा कि जनता का स्नेह और आशीर्वाद उन्हें क्षेत्रहित में लगातार कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा।

मीनाक्षी कपूर ने विश्वास दिलाया कि जियूँता वार्ड के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगी।

विज्ञापन