मिंजर मेला 2025: शोभायात्रा से लेकर विसर्जन तक की एक मंत्रमुग्ध कर देने वाली झलक
डलहौज़ी हलचल (चंबा) : हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक राजधानी चंबा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2025 आज पारंपरिक हर्षोल्लास और धार्मिक श्रद्धा के साथ सम्पन्न हुआ। रावी नदी में मिंजर (रेशमी कलगी) के विसर्जन के साथ यह ऐतिहासिक मेला अपनी परंपराओं को संजोते हुए एक यादगार समापन की ओर बढ़ा।rnrnइस समारोह का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने किया, जिनकी अगुवाई में अखंड चंडी महल परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में विधायक नीरज नैय्यर, डॉ. हंसराज, डीएस ठाकुर और पूर्व विधायक पवन नैय्यर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गौरव प्रदान किया।rnrnशोभायात्रा के मार्ग में चंबा के मुख्य बाजारों की गलियाँ लोक संस्कृति की धुनों से गूंज उठीं। पालकियों में विराजमान स्थानीय देवी-देवता, पारंपरिक वेशभूषा में सजे-संवरे श्रद्धालु, सांस्कृतिक दल, एनसीसी कैडेट्स और पुलिस प्लाटून—सभी ने एक रंगारंग वातावरण निर्मित किया।rnrnमंजरी गार्डन पहुंचने पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात मिंजर को नारियल के साथ रावी नदी में विसर्जित किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने कुंजड़ी-मल्हार गायन प्रस्तुत कर वातावरण को भक्ति और उल्लास से भर दिया।rnrnचौगान मैदान में आयोजित खेलकूद कार्यक्रमों की श्रृंखला में दंगल प्रतियोगिता ने खासा आकर्षण बटोरी। दर्शकों की भीड़ ने रोमांचक कुश्ती मुकाबलों का भरपूर आनंद उठाया।rnrnइस उत्सव में प्रशासनिक अधिकारियों, नगर परिषद पदाधिकारियों, सामाजिक संगठनों और हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर चंबा की सांस्कृतिक गरिमा को एक नई ऊंचाई दी।rn
तस्वीरें
rn
