मिंजर मेले के मंच पर प्रस्तुति देने की होड़, पांच दिन में 624 कलाकारों ने कराया ऑडिशन

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पांचवें दिन भरमौर और पांगी के 121 कलाकारों ने ऑडिशन दिया। अब तक कुल 624 कलाकार चयन प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं।
मिंजर मेले के मंच पर प्रस्तुति देने की होड़, पांच दिन में 624 कलाकारों ने कराया ऑडिशन

डलहौज़ी हलचल | चंबा

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन प्रक्रिया लगातार जारी है। शनिवार को पांचवें दिन उपमंडल भरमौर एवं पांगी के कलाकारों के लिए ऑडिशन आयोजित किए गए, जिनमें 121 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

अब तक 624 कलाकारों ने कराया ऑडिशन

जिला भाषा अधिकारी तुकेश शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित की जा रही है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार इसमें बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पांच दिनों में नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, भटियात, डलहौजी, सलूणी, तीसा, भरमौर और पांगी के कलाकारों के ऑडिशन सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं। अब तक कुल 624 कलाकार चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन चुके हैं।

20 जुलाई को होंगे बाहरी जिलों के कलाकारों के ऑडिशन

जिला भाषा अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों की चयन प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच जाएगी।

मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर प्रस्तुति देने के लिए जिले और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के कलाकारों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन