अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026: चौथे दिन 96 कलाकारों ने दिया ऑडिशन, अब तक 503 प्रतिभागी हुए शामिल

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए चौथे दिन 96 कलाकारों ने ऑडिशन दिया। अब तक कुल 503 कलाकार चयन प्रक्रिया में भाग ले चुके हैं।
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला 2026: चौथे दिन 96 कलाकारों ने दिया ऑडिशन, अब तक 503 प्रतिभागी हुए शामिल

डलहौज़ी हलचल | चंबा

अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाले कलाकारों के चयन के लिए आयोजित ऑडिशन में कलाकारों का उत्साह लगातार बना हुआ है। शुक्रवार को ऑडिशन के चौथे दिन उपमंडल सलूणी और तीसा के कलाकारों के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की गई, जिसमें 96 कलाकारों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

चार दिन में 503 कलाकारों ने कराया ऑडिशन

जिला भाषा अधिकारी तुकेष शर्मा ने बताया कि ऑडिशन प्रक्रिया पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला, चंबा में आयोजित की जा रही है, जिसमें पूरे जिले के कलाकार भाग ले रहे हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक नगर परिषद चंबा, उपमंडल चंबा, भटियात, डलहौजी, सलूणी और तीसा के कलाकारों के ऑडिशन पूरे हो चुके हैं। चार दिनों में कुल 503 कलाकार चयन प्रक्रिया का हिस्सा बन चुके हैं।

18 और 20 जुलाई को होंगे अगले ऑडिशन

जिला भाषा अधिकारी के अनुसार 18 जुलाई को उपमंडल भरमौर एवं पांगी के कलाकारों के ऑडिशन आयोजित किए जाएंगे। इसके बाद 20 जुलाई को जिला चंबा से बाहर के कलाकारों के लिए ऑडिशन की प्रक्रिया संपन्न होगी।

मिंजर मेला-2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए जिले और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से कलाकार बड़ी संख्या में भाग ले रहे हैं। चयनित कलाकारों को अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के सांस्कृतिक मंच पर अपनी प्रस्तुति देने का अवसर मिलेगा।

विज्ञापन