विधायक डॉ. जनक राज ने संस्कृति मंत्री से की मुलाकात, मणिमहेश यात्रा को ‘प्रसाद योजना’ में शामिल करने की उठाई मांग

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मणिमहेश यात्रा को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना (PRASAD Scheme) में शामिल करने का आग्रह किया।rnrnडॉ. जनक राज ने बताया कि उन्होंने केंद्र मंत्री […]

डलहौज़ी हलचल (चंबा)  :  पांगी-भरमौर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. जनक राज ने भारत सरकार के संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने मणिमहेश यात्रा को केंद्र सरकार की प्रसाद योजना (PRASAD Scheme) में शामिल करने का आग्रह किया।rnrnडॉ. जनक राज ने बताया कि उन्होंने केंद्र मंत्री को मणिमहेश यात्रा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व से अवगत कराते हुए यहां श्रद्धालुओं के लिए बुनियादी सुविधाओं के विकास की जरूरत पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग में आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ कर श्रद्धालुओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का अनुभव दिया जा सकता है।rnrnविधायक डॉ. जनक राजrn

संस्कृति मंत्री ने दिया आश्वासन

rnविधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मणिमहेश यात्रा को प्रसाद योजनामें शामिल करने को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और जल्द ही इस विषय पर आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन भी दिया है।rn

हर साल लाखों श्रद्धालु करते हैं यात्रा

rnउल्लेखनीय है कि मणिमहेश यात्रा चंबा जिले की एक प्रसिद्ध धार्मिक यात्रा है, जो भगवान शिव को समर्पित है। हर वर्ष सावन अष्टमी से लेकर राधाष्टमी तक हजारों की संख्या में श्रद्धालु मणिमहेश झील की कठिन यात्रा कर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ पर्यटन और स्थानीय रोजगार की दृष्टि से भी अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है।

विज्ञापन