माह में एक बार चाहिए ऐसा कैंप! भलेई के ग्रामीणों ने रखी NHPC से खास मांग
डलहौज़ी हलचल | भलेई, चंबा rn डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भलेई गांव में एनएचपीसी चमेरा चरण-2 की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 97 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई। rn इस शिविर में बीपी, मधुमेह, खून की जांच सहित […]
डलहौज़ी हलचल | भलेई, चंबा
rn
डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले भलेई गांव में एनएचपीसी चमेरा चरण-2 की मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) की ओर से निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में क्षेत्र के 97 लोगों ने स्वास्थ्य जांच करवाई।
rn
इस शिविर में बीपी, मधुमेह, खून की जांच सहित कई सामान्य रोगों की जांच की गई। ग्रामीणों को चिकित्सकीय परामर्श और आवश्यक दवाएं भी उपलब्ध करवाई गईं।
rn
शिविर में डॉ. मुनाल ठाकुर, फार्मासिस्ट मयंक राठी, स्टाफ नर्स मेघा और ड्राइवर मिथुन कपूर ने सेवाएं प्रदान कीं। शिविर को लेकर ग्रामीणों में उत्साह देखा गया।
rn
गांववासियों ने एनएचपीसी प्रबंधन से अपील की है कि ऐसे शिविरों का आयोजन प्रत्येक माह किया जाए, ताकि आस-पास के ग्रामीणों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच की सुविधा मिल सके।
rnrn
rn
rn
rn
rn
rn
rn
rn
