मेडिकल कॉलेज नहीं, सिर्फ़ रेफरल अस्पताल!’ – विधायक डी.एस. ठाकुर का चंबा की स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ा बयान
डलहौज़ी हलचल (डलहौज़ी) : डलहौज़ी के विधायक डी.एस. ठाकुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए प्रदेश सरकार से आग्रह किया है कि आकांक्षी जिला चंबा को शीघ्र मेडिकल कॉलेज भवन की सौगात दी जाए। उन्होंने कहा कि जब तक नया भवन तैयार नहीं होता, तब तक मौजूदा मेडिकल कॉलेज केवल नाम मात्र का एक रेफरल अस्पताल बनकर रह गया है, जिससे आम जनता को कोई विशेष राहत नहीं मिल रही।rn
गरीबों के लिए इलाज बना भारी बोझ
rnविधायक ठाकुर ने कहा कि चंबा जैसे दुर्गम और सीमांत जिले की गरीब जनता को आज भी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जिला से बाहर जाना पड़ता है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ता है। उन्होंने इस स्थिति को चिंताजनक और दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया।rn
550 करोड़ की लागत से बन रहा मेडिकल कॉलेज भवन अब तक अधूरा
rnचंबा के सरोल क्षेत्र में 550 करोड़ रुपये की लागत से और केंद्र सरकार के सहयोग से बन रहा मेडिकल कॉलेज भवन अपने पहले चरण में लगभग पूर्ण हो चुका है। यह भवन 20 एकड़ भूमि पर तैयार किया जा रहा है। बावजूद इसके, प्रदेश सरकार ने अब तक इसका लोकार्पण नहीं किया, जिससे यह परियोजना लंबित हो गई है।rn
अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के अवसर पर लोकार्पण की अपील
rnविधायक ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अनुरोध किया है कि वे आगामी अंतरराष्ट्रीय मिंजर मेले के अवसर पर इस बहुप्रतीक्षित मेडिकल कॉलेज भवन का औपचारिक उद्घाटन करें। इससे जिले की जनता को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध हो सकेंगी और उन्हें बाहर के अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़ेगा।rn
मेडिकल सेवाओं को लेकर गंभीर है मामला
rnविधायक ने यह भी दोहराया कि जब तक चंबा मेडिकल कॉलेज के पास पूर्ण चिकित्सा संसाधन, विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, और इमरजेंसी सेवाएं नहीं होंगी, तब तक यह संस्थान अपनी असली भूमिका निभाने में असमर्थ रहेगा। उन्होंने सरकार से अपील की कि मेडिकल कॉलेज भवन को जल्द शुरू कर जनता को राहत पहुंचाई जाए।rnrn
