भूकंप आया तो क्या करेंगे? PM SHRI NSCBM डलहौजी के विद्यार्थियों ने मॉक ड्रिल में सीखे बचाव के तरीके
डलहौज़ी हलचल | डलहौज़ी
PM SHRI NSCBM School of Excellence, डलहौजी (जिला चंबा) में सोमवार को भूकंप आपदा प्रबंधन के अंतर्गत अर्थक्वेक मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस अभ्यास का उद्देश्य विद्यार्थियों को भूकंप जैसी प्राकृतिक आपदाओं के दौरान सुरक्षित रहने, समय पर सही निर्णय लेने तथा राहत एवं बचाव कार्यों के प्रति व्यवहारिक रूप से प्रशिक्षित करना था।

विद्यार्थियों को बताए आपदा प्रबंधन के महत्वपूर्ण उपाय
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए आपदा प्रबंधन के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भूकंप जैसी आपदा की स्थिति में घबराने के बजाय धैर्य, सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करना चाहिए।
उन्होंने विद्यार्थियों को “ड्रॉप, कवर एंड होल्ड” तकनीक का व्यवहारिक अभ्यास करवाते हुए बताया कि ऐसी परिस्थितियों में स्वयं को सुरक्षित रखने के साथ-साथ दूसरों की सहायता करना भी प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है।

सुरक्षित निकासी और प्राथमिक उपचार का कराया अभ्यास
कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन आपदा प्रबंधन प्रभारी श्री अशोक कुमार (प्रवक्ता, शारीरिक शिक्षा) ने किया। मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे अनुशासन और उत्साह के साथ भाग लेते हुए सुरक्षित निकासी (Evacuation), प्राथमिक उपचार (First Aid) तथा राहत एवं बचाव कार्यों का व्यवहारिक अभ्यास किया।
इस दौरान विद्यार्थियों को आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, सुरक्षित स्थानों तक पहुंचने तथा टीम भावना के साथ कार्य करने के व्यावहारिक तरीके भी सिखाए गए।

शिक्षकों ने भी निभाई सक्रिय भूमिका
मॉक ड्रिल के सफल आयोजन में विद्यालय के शिक्षक श्री जगजीत शर्मा (प्रवक्ता, वाणिज्य), श्री करतार सिंह (प्रवक्ता, भौतिक विज्ञान), श्री विनोद कुमार (प्रवक्ता, राजनीति विज्ञान), श्री दिनेश चौहान (प्रवक्ता, समाजशास्त्र), श्री वीरेंद्र सिंह ठाकुर (टीजीटी कला), श्री रमन शर्मा (टीजीटी नॉन-मेडिकल), श्री योगेश कुमार (टीजीटी कला), श्री विपिन कुमार (टीजीटी कला), श्री राकेश कुमार (पीईटी), श्रीमती दीपा (व्यावसायिक शिक्षिका – हेल्थ केयर), श्रीमती अंजना शर्मा (प्रवक्ता, इतिहास), श्रीमती मधु ठाकुर (प्रवक्ता, भूगोल), श्रीमती मोनिका (प्रवक्ता, वाणिज्य), श्रीमती सरोज (प्रवक्ता, जीव विज्ञान), श्री अंकुश कुमार (व्यावसायिक शिक्षक – ऑटोमोबाइल) तथा श्री अमित कुमार (व्यावसायिक शिक्षक – पर्यटन) सहित विद्यालय के समस्त अध्यापकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
समाज को भी जागरूक करने का लिया संकल्प
कार्यक्रम के समापन पर विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे आपदा प्रबंधन से जुड़ी जानकारी अपने परिवार और समाज तक पहुंचाकर लोगों को जागरूक करेंगे तथा किसी भी आपातकालीन स्थिति में धैर्य, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे।