Dharmshala के खनियारा में पुलिस ने गिरफ्तार किया फर्जी आईपीएस अफसर

डलहौज़ी हलचल (Dharmshala) : धर्मशाला (Dharmshala) पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया  है। आरोपी किराये के मकान में  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी बन कर रह रहा  था। कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी पुलिस ने  आरोपी से बरामद किए हैं। पुलिस ने अब […]

डलहौज़ी हलचल (Dharmshala) : धर्मशाला (Dharmshala) पुलिस ने एक फर्जी आईपीएस अधिकारी बनकर रह रहे व्यक्ति को गिरफ्तार किया  है। आरोपी किराये के मकान में  नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) का अधिकारी बन कर रह रहा  था। कार, बाइक, पिस्टल का कवर, पासपोर्ट, फर्जी आईकार्ड और दो वायरलेस सेट भी पुलिस ने  आरोपी से बरामद किए हैं। पुलिस ने अब इस मामले में जाँच  शुरू कर दी  है।

rnप्राप्त जानकारी के अनुसार फर्जी आईपीएस बनकर रह रहे इस व्यक्ति की पहचान  विवेक के रूप में की है  जो महाराष्ट्र से बताया जा रहा है  आरोपी लगभग एक वर्ष से हिमाचल प्रदेश में विभिन्न जगहों पर रह रहा  था। बरहाल आरोपी के खिलाफ ठगी की कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है।rnrnपुलिस ने धर्मशाला (Dharmshala) के  खनियारा में छापेमारी के दौरान  आरोपी से गुजरात नंबर की कार और बाइक बरामद भी की है। आरोपी ने अपनी कार पर भारत सरकार भी  लिखवाया था। बताया जा रहा है कि आरोपी सिर्फ नशे के कारोबारियों को अपना निशाना बनाता  था। वह चरस जैसे नशीले पदार्थ उनसे पकड़ता था और खुद भी सेवन करने  के अलावा दूसरों को भी देता था।rnrnअक्षित वालिया निवासी गाहलियां ने पुलिस में इस बाबत शिकायत की थी। आरोपी अक्षित के कैफे में कुक था। उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अक्षित ने इसकी  शिकायत पुलिस में की । एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपी ने उसकी कार सहित अन्य सामान पकड़ा है। आरोपी ने ठगी की कोई शिकायत पुलिस को अभी तक नहीं मिली है। आगे की कार्रवाई चल रही है।

विज्ञापन