Shimla News :  मेहली ज़ुनगा रोड पर स्टोन क्रशर साईट पर भूस्खलन, दो मज़दूरों की दबकर मौत

n Shimla News :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba): शिमला के उपनगर मेहली-जुन्गा रोड पर रात करीब 1 बजे  स्टोन क्रशर साईट पर भूस्खलन से दो लोगों की दबकर मौत्त हो गई। मज़दूरों की झोपड़ी में पूरा पहाड़ ही धँस गया। nnnn इस हादसे में पाँच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पूरी घाटी यहाँ […]
n

Shimla News :  डलहौज़ी हलचल  (Chamba): शिमला के उपनगर मेहली-जुन्गा रोड पर रात करीब 1 बजे  स्टोन क्रशर साईट पर भूस्खलन से दो लोगों की दबकर मौत्त हो गई। मज़दूरों की झोपड़ी में पूरा पहाड़ ही धँस गया।

nnnn

इस हादसे में पाँच लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान पूरी घाटी यहाँ चीखोपुकार से गूंज उठी। घटना की सूचना मिलते ही SDRF , एसएचओ , डेप्युटी एसपी मौके पर पहुँचे और बचाव अभियान में दोनों मज़दूरों के शव बरामद किए गए हैं ।

nnnn

उपायुक्त शिमला ने मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना के बचाव कार्य का लिया जायजा

nnnn

उपायुक्त शिमला (Shimla ) अनुपम कश्यप ने आज मेहली-जुन्गा रोड पर हुई भूस्खलन की घटना की सुचना मिलते ही प्रातः काल तुरंत मौके पर पहुँच कर घटना स्थल पर बचाव कार्यों का जायजा लिया। 

nnnn

उल्लेखनीय है की गत देर रात करीब 1 बजे मेहली-जुन्गा रोड पर एक क्रशर साइट के समीप भूस्खलन की घटना सामने आई जिसमें मजदूरों की झोपड़ी ढह गई और मलबे में दबने से 2 लोगों की मृत्यु हो गई और 05 लोग बच निकले। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी और एसएचओ ममता रघुवंशी ने सबसे पहले घटना स्थल पर पहुँच कर स्थिति का जायज़ा लिया। बचाव कार्य के लिए पुलिस, अग्निशमन, एसडीआरएफ और होम गार्ड की टीम मौके पर पहुँच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने अग्निशमन और  होम गार्ड के जवानों के सहयोग से लगभग एक घंटे में ही मृतकों के शवों को मलबे से बरामद किया।

nnnn
Shimla
Shimla
nnnn

इनकी हुई इस हादसे में दुखद मृत्यु

nnnn

मृतकों की पहचान 34 वर्षीय राकेश और 36 वर्षीय राजेश कुमार निवासी बिहार के रूप में हुई है। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए आईजीएमसी शिमला भेजा गया है। इसके अतिरिक्त, घायलों में 18 वर्षीय राहुल कुमार, 42 वर्षीय मेघ साहनी, 35 वर्षीय बैजनाथ राम, 45 वर्षीय अशोक राम निवासी बिहार और 20 वर्षीय टोनी कुमार निवासी चम्बा शामिल हैं। जिला प्रशासन द्वारा मृतकों और घायलों को अंतरिम राहत प्रदान कर दी गई है।

nnnn
Shimla
Shimla
nnnn

उपायुक्त ने घायलों से की मुलाकात

nnnn

उपायुक्त ने घटना में सुरक्षित निकले मजदूरों से बातचीत की और उनके साथियों की इस हादसे में मृत्यु हो जाने पर उन्हें ढांढस बंधाया। उपायुक्त ने पुलिस, एसडीआरएफ, फायर और होम गार्ड के बचाव कार्यों में बेहतर प्रयासों की सराहना की।

nnnn

इस दौरान अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजित कुमार भारद्वाज, उपमंडल दंडाधिकारी शिमला ग्रामीण कविता ठाकुर और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

n
विज्ञापन